Gainers & Losers: Delhivery और Waaree Energies समेत 10 शेयरों का धमाल, इंट्रा-डे में फटाफट बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए। आज के इस निगेटिव सेंटिमेंट में डेल्हीवरी (Delhivery) और वारी एनर्जीज (Waaree Energies) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 16:17
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी रेड और ग्रीन जोन में झूलते रहे। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 138.64 प्वाइंट्स यानी 0.17% की फिसलन के साथ 81,444.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.35 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी रेड और ग्रीन जोन में झूलते रहे। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 138.64 प्वाइंट्स यानी 0.17% की फिसलन के साथ 81,444.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.35 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹850.60 (+5.12%)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इंडसइंड बैंक के शेयरों की रेटिंग बढ़ाकर न्यूट्रल से खरीदारी कर दी और टारगेट प्राइस ₹700 से बढ़ाकर ₹1050 कर दिया है। इसके चलते इंडसइंड बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.69% उछलकर ₹855.20 पर पहुंच गए।

Avenue Supermarts (DMart) । मौजूदा भाव: ₹4223.40 (+4.08%)
डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने यूपी के आगरा में अपना पहला अहम स्टोर खोला तो इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया। आज इंट्रा-डे में यह 4.12% उछलकर ₹4225.00 पर पहुंच गया। डीमार्ट के अब 421 स्टोर हो गए हैं जिसमें से 6 स्टोर जून 2025 तिमाही में खुले हैं। मॉर्गन स्टैनले ने इस विस्तार को पॉजिटिव लिया और ₹3260 के टारगेट प्राइस पर अंडरवेट बरकरार रखा है।

Delhivery । मौजूदा भाव: ₹364.30 (+1.53%)
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने डेल्हीवरी को ईकॉम एक्सप्रेस में कम से कम 99.4% हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण ₹1,407 करोड़ तक में होगा। इसके चलते डेल्हीवरी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.63% उछलकर ₹368.25 पर पहुंच गए।

BEML । मौजूदा भाव: ₹4460.00 (+1.90%)
बीईएमएल का अनुमान है कि इस वित्त वर्ष 2026 तक ऑर्डर बुक दोगुना होकर ₹28,000 करोड़ के पार चला जाएगा जिसमें से 20% तो डिफेंस सेक्टर से रहेंगे। कंपनी को ₹14 हजार करोड़ के नए ऑर्डर की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 में सुधारकर 14.5-14.7% पर ले जाने और 4-5 साल में 20% पर ले जाने की है। कंपनी अब हाई मोबिलिटी गाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म सप्लायर से सिस्टम इंटीग्रेटर में बदल रही है। इन सब वजहों से बीईएमएल के शेयर आज इंट्रा-डे में % उछलकर ₹ पर पहुंच गए।

Piccadily Agro Industries । मौजूदा भाव: ₹572.90 (+1.36%)
पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज ने शेयर वारंट को प्रति शेयर ₹744 के भाव पर इक्विटी में बदलकर ₹50 करोड़ जुटाए तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.07% उछलकर ₹582.55 पर पहुंच गए। यह कंवर्जन 12 जून, 2025 तक पूरा हो गया और इससे कंपनी की पेड-अप कैपिटल बढ़कर ₹95.01 करोड़ पर पहुंच गया। इस पैसे का इस्तेमाल प्रीमियम एल्कोहॉलिक बेवरेजेज के क्षमता विस्तार में होगा।

Hindustan Aeronautics Limited (HAL) । मौजूदा भाव: ₹4994.50 (-1.02%)
एचएएल अभी हल्के लड़ाकू विमान एमके 2 के पहले प्रोटोटाइप की स्ट्रक्चरल एसेंबली पर काम कर रही है। कंपनी ने इस प्रोटोटाइप के रोलआउट को 2026 पर शिफ्ट कर दिया है जबकि पहले योजना वर्ष 2025 की थी। इस देरी के चलते शेयर इंट्रा-डे में आज 1.18% टूटकर ₹4986.25 पर आ गए।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹452.90 (-6.89%)
वेदांता की ब्लॉक डील के चलते हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.18% फिसलकर ₹451.50 पर आ गए। वेदांता ने ₹3028 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत हिंदुस्तान जिंक के 6.67 करोड़ शेयर (1.6% हिस्सेदारी) बेचे हैं।

MobiKwik (One MobiKwik Systems) । मौजूदा भाव: ₹245.70 (-8.76%)
पेमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली मोबीक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम्स के 3.8 करोड़ शेयरों का छह महीने का लॉक-इन पीरियड समाप्त हुआ तो शेयर आज इंट्रा-डे में 9.77% टूटकर ₹243.00 पर आ गए। इसके ₹279 के शेयर पिछले साल 18 दिसंबर 2024 को घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे।

Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹2704.00 (-3.06%)
अमेरिकी सीनेट रिपब्लिकंस ने सोलर प्रोजेक्ट के इंसेंटिव में कटौती का प्रस्ताव रखा तो शेयर इंट्रा-डे में आज 3.48% टूटकर ₹2692.35 पर आ गए। इस विधेयक से वर्ष 2028 तक बड़े पैमाने पर सोलर प्रोजेक्ट्स के कर्ज खत्म हो सकते हैं, जिससे वारी के अहम अमेरिकी निर्यात ऑर्डर प्रभावित हो सकते हैं। जेफरीज का मानना है कि वारी के ऑर्डर बुक के आधे से अधिक हिस्से पर खतरा मंडरा रहा है।

Story continues below Advertisement

Neuland Laboratories । मौजूदा भाव: ₹12230.00 (-2.47%)
न्यूलैंड लैबोरेटरीज को सेबी से कंपनी के एक प्रभावी शख्स की तरफ से इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर मिला है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 2.55% टूटकर ₹12220.75 पर आ गए। हालांकि कंपनी का कहना है कि सेबी के वार्निंग लेटर से उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशंस या अन्य एक्टिविटीज पर कोई अहम प्रभाव नहीं पड़ेगा।