Get App

Gainers & Losers: RBI ने फिर की रेपो रेट में कटौती, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बरस गया तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: लगातार तीन दिनों में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अब रिकॉर्ड हाई से 5% से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 16:17
Gainers & Losers: RBI ने फिर की रेपो रेट में कटौती, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बरस गया तगड़ा पैसा

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹823.20 (+2.50%)
केंद्रीय बैंक RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज में सुधार को लेकर इंडसइंड बैंक ने काफी कदम उठाए हैं और बैंक कुल मिलाकर अच्छा कर रहा है तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 5.32% के उछाल के साथ ₹845.85 पर पहुंच गए थे।

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹247.95 (+5.78%)
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि ₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन के लिए क्रेडिट अप्रेजल की जरूरत नहीं होगी। इससे छोटे गोल्ड लोन की प्रक्रिया आसान होगी। इसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 6.02% उछलकर ₹248.50 पर पहुंच गए।

Muthoot Finance । मौजूदा भाव: ₹2461.60 (+7.35%)
₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन के क्रेडिट अप्रेजल की जरूरत खत्म किए जाने के आरबीआई के ऐलान का असर गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनियों जैसे कि मुथूट फाइनेंस को हो सकता है। इसके चलते मुथूट फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.73% उछलकर ₹2470.25 पर पहुंच गए।

Rama Steel Tubes । मौजूदा भाव: ₹13.78 (+4.31%)
पीएम कुसुम स्कीम के तहत 225-MW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर पार्टनरशिप के ऐलान पर रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.94% उछलकर ₹14.92 पर पहुंच गए। प्रोजेक्ट के स्पेशल पर्पज वेईकल Onix IPP में कंपनी की 10% इक्विटी हिस्सेदारी है। इसे लेकर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ 25 वर्षों के लिए ₹3.10 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद समझौते पर साइन हो गए हैं।

Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹8637.90 (+0.92%)
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने ₹10,149 के टारगेट प्राइस पर आउटरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा तो बजाज ऑटो के शेयर इंट्रा-डे में 1.47% उछलकर ₹8685.00 पर पहुंच गए। ओवरऑल इसे कवर करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 24 ने इसे खरीदारी, 13 ने होल्ड और 7 ने सेल रेटिंग दी है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस बर्न्स्टीन का है जिसने इसे ₹11000 पर फिक्स किया है तो कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने सबसे कम ₹7250 पर फिक्स किया है।

Tejas Networks । मौजूदा भाव: ₹726.60 (+1.54%)
तेजस नेटवर्क्स को दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के लिए पीएलआई (प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेश से ₹123 करोड़ मिले तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.81% उछलकर ₹750.00 पर पहुंच गए। यह दिसंबर 2025 तिमाही की एलिबिजल इंसेंटिव का 85% है और पहली किश्त है।

Ashoka Buildcon । मौजूदा भाव: ₹223.15 (+1.94%)
अशोका बिल्डकॉन को महाराष्ट्र के मोटर वेईकल्स डिपार्टमेंट से नागपुर, मुंबई, पुणे, मराठावाड़ा, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र सर्किल्स के लिए ₹1,387.2 करोड़ के लेचर ऑफ इंटेंट मिले तो आज शेयर इंट्रा-डे में 5.39% उछलकर ₹230.70 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट में 10 वर्षों की अवधि के लिए इन सर्किलों में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के डिजाइन, इंप्लीमेंटेशन, इंटीग्रेशन, O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) का काम संभालना है।

IREDA । मौजूदा भाव: ₹174.85 (-0.93%)
₹173.83 के फ्लोर प्राइस ₹4,500 का QIP इश्यू आने पर इरेडा का शेयर आज इंट्रा-डे में 2.32% टूटकर ₹172.40 पर आ गया।

Bharti Hexacom । मौजूदा भाव: ₹1824.00 (-2.96%)
शेयरों की ताबड़तोड़ तेजी के चलते वैल्यूएशन आकर्षक नहीं रह गया तो मोतीलाल ओसवाल ने इसकी रेटिंग को खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल कर दिया। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 4.24% टूटकर ₹1800.00 पर आ गए। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने ₹1,900 के टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है।

Azad Engineering । मौजूदा भाव: ₹1649.95 (-5.87%)
₹780 करोड़ की ब्लॉक डील पर आजाद इंजीनियरिंग के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.95% टूटकर ₹1561.00 पर आ गए। इस ब्लॉक डील में ₹1640 के भाव पर 48 लाख शेयरों यानी 7.4% इक्विटी का लेन-देन हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें