Gainers & Losers: LIC और ITC समेत इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक, आपने किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: लगातार दूसरे दिन बिकवाली के माहौल में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) टूट गए और एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से 5.5 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड May 28, 2025 पर 16:16
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली का दबाव दिखा। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 239.31 प्वाइंट्स यानी 0.29% की गिरावट के साथ 81312.32 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30% यानी 73.75 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24752.45 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

LIC । मौजूदा भाव: ₹942.55 (+8.21%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एलआईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 38.1% उछलकर ₹19,038.7 करोड़ पर पहुंच गया। अधिकतर ब्रोकरेज फर्मों ने नतीजे के बाद बेहतर मार्जिन और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते बुलिश रुझान कायम रखा। इन वजहों से एलआईसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.83% उछलकर ₹948.00 पर पहुंच गए। मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग कायम रखी और ₹1050 का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। मैक्वेरी ने ₹1215 के टारगेट पर आउटफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखी है।

ITI । मौजूदा भाव: ₹340.00 (+10.00%)
मुनाफे के काफी करीब आने के चलते आईटीआई के शेयर रॉकेट की स्पीड से इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹340.00 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। मार्च 2025 तिमाही में आईटीआई सालाना आधार पर ₹238.8 करोड़ के शुद्ध घाटे से महज ₹4.4 करोड़ के घाटे में आ गई। 90% सरकार की होल्डिंग वाली यह कंपनी इससे पहले मार्च 2022 में मुनाफे में थी, जब इसे ₹356 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Apollo Micro Systems । मौजूदा भाव: ₹177.20 (+13.74%)
₹114 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने पर डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 17.84% उछलकर ₹183.60 पर पहुंच गए। नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के चलते प्रोजेक्ट की जानकारी गोपनीय है।

Triveni Engineering । मौजूदा भाव: ₹451.70 (+6.52%)
त्रिवेणी इंजीनियरिंग का मार्च तिमाही में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 16.2% उछलकर ₹187.1 करोड़ और रेवेन्यू 24.4% बढ़कर ₹1,925.3 करोड़ पहुंचा। कंपनी के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹2.50 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी क्षमता बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में आज 10.41% उछलकर ₹468.20 पर पहुंच गए।

Techno Electric & Engineering । मौजूदा भाव: ₹1439.10 (+15.05%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग का रेवेन्यू 86% उछलकर ₹815.79 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग दोगुना होकर ₹126.71 करोड़ पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 17.02% उछलकर ₹1463.75 पर पहुंच गए।

ITC । मौजूदा भाव: ₹420.10 (-3.18%)
आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ₹11600 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत कंपनी में 2.3% हिस्सेदारी ₹400 के फ्लोर प्राइस पर बेचने वाली है। इस खुलासे पर आईटीसी के शेयर इंट्रा-डे में आज 4.33% टूटकर ₹415.10 पर आ गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर है।

DCX Systems । मौजूदा भाव: ₹313.10 (-6.83%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार रेवेन्यू 26.3% घटकर ₹549.96 करोड़ और रेवेन्यू 37.2% फिसलकर ₹207 करोड़ पर आया तो डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.42% फिसलकर ₹307.75 पर आ गए। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 42.2% गिरकर ₹30 करोड़ और मार्जिन 5.46 फीसदी से घटकर 6.96 फीसदी पर आ गया।

Bharat Dynamics । मौजूदा भाव: ₹1916.70 (-2.20%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर भारत डाइनेमिक्स का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 5.5% फिसलकर ₹272.8 करोड़ और मार्जिन 36.6% से गिरकर 17.9% पर आया तो शेयर भी इंट्रा-डे में 5.90% फिसलकर ₹1844.10 पर आ गए। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 108% बढ़कर ₹1,777 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4% बढ़कर ₹322.53 करोड़ पर पहुंच गया।

NMDC । मौजूदा भाव: ₹70.85 (-2.63%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एनएमडीसी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.8% गिरकर ₹1,483.18 करोड़ पर आ गया। रेवेन्यू में 6.6% बढ़कर ₹7,004.59 पर पहुंचने के बावजूद ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13.5% गिरकर ₹2,051.11 करोड़ पर आया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 3.11% टूटकर ₹70.50 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Rajapalayam Mills । मौजूदा भाव: ₹923.80 (-3.37%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर राजापालयम मिल्स ₹8.3 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट से ₹46 करोड़ के घाटे में आई तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 5.03% टूटकर ₹908.00 पर आ गए। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹2.22 अरब से हल्का सा गिरकर ₹2.2 अरब पर आ गया।