Get App

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में इन 10 स्टॉक्स से फटाफट बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिखा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुए। स्टॉक्स की बात करें तो आज मोबीक्विक (Mobikwik) और नायका (Nykaa) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 16:11
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में इन 10 स्टॉक्स से फटाफट बना तगड़ा पैसा

Bajel Projects । मौजूदा भाव: ₹245.55 (+4.98%)
बजेल प्रोजेक्ट्स को ₹300-₹400 करोड़ का 400 kV ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट मिला तो जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 4.98% उछलकर ₹245.55 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। इस प्रोजेक्ट के तहत 18 महीने में बीकानेर कॉम्प्लेक्स में आरईजेड फेज 4 के लिए 99 किमी ट्रांसमिशन लाइन बनाने का काम शामिल है।

One Mobikwik Systems (Mobikwik) । मौजूदा भाव: ₹247.20 (+2.45%)
बाजार नियामक सेबी ने मोबिक्विक सिक्योरिटीज को स्टॉक ब्रोकर और क्लियरिंग मेंबर का लाइसेंस दिया तो मोबिक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.85% उछलकर ₹250.60 पर पहुंच गए।

Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India । मौजूदा भाव: ₹1810.00 (+3.79%)
जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया ने हर शेयर पर ₹36 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.92% उछलकर ₹1829.65 पर पहुंच गए। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड 9 जुलाई 2025 फिक्स की गई है और इसका पेमेंट 24 जुलाई तक हो जाएगा।

Arkade Developers । मौजूदा भाव: ₹196.00 (+4.01%)
अर्काडे डेवलपर्स ₹182.95 करोड़ में फिल्मिस्तान प्राइवेट लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके चलते शेयर भी इंट्रा-डे में 5.97% उछलकर ₹199.70 पर पहुंच गए।

Tiger Logistics । मौजूदा भाव: ₹58.16 (+2.85%)
बीएसई के बाद एनएसई पर लिस्टिंग की मंजूरी मिली तो टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.98% उछलकर ₹58.80 पर पहुंच गए।

Kalyani Cast Tech । मौजूदा भाव: ₹535.00 (+6.36%)
अप्रैल-जून 2025 में ₹44.79 करोड़ के रिकॉर्ड तिमाही टर्नओवर पर कल्याणी कास्ट-टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.96% उछलकर ₹538.00 पर पहुंच गए।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹458.35 (-2.40%)
वेदांता के डीमर्जर को लेकर एनसीएलटी में पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कहा कि अपना नजरिया पेश करने के लिए इसे और समय की जरूरत है तो वेदांता के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.68% टूटकर ₹457.00 पर आ गए। वेदांता के कारोबार को पांच हिस्सों में तोड़ने की योजना है।

Avenue Supermarts (DMart) । मौजूदा भाव: ₹4346.50 (-1.04%)
डीमार्ट का जून 2025 तिमाही में स्टैंडएलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹15,932.12 करोड़ पर पहुंचा लेकिन गोल्डमैन ने सेल रेटिंग और मैक्वेरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 3.92% टूटकर ₹4220.00 पर आ गए।

Punjab National Bank (PNB)। मौजूदा भाव: ₹110.20 (-3.21%)
जून तिमाही के कमजोर कारोबारी अपडेट पर पीएनबी को लेकर मॉर्गन स्टैनले और सिटी रिसर्च के बेयरेश रुझान ने इसके शेयरों को तोड़ दिया। आज इंट्रा-डे में यह 3.51% टूटकर ₹109.85 पर आ गया।

FSN E-Commerce Ventures (Nykaa)। मौजूदा भाव: ₹202.25 (-4.51%)
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शुरुआती निवेशकों ने हरिंदरपाल सिंह बंगा और इंद्रा बंगा ने 2.1% हिस्सेदारी हल्की की तो नायका के शेयर इंट्रा-डे में 5.10% टूटकर ₹201.00 पर आ गए। ₹1200 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत 6 करोड़ शेयरों की ₹200 के फ्लोर प्राइस पर बिक्री हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें