Get App

Meesho का शेयर खरीदने की मची होड़, बंपर बाइंग से कीमत 13% तक भागी

Meesho Share Price: मीशो को साल 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने शुरू किया था। मीशो में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर लगभग 12 गुना बढ़ गया

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 11:47
Meesho का शेयर खरीदने की मची होड़, बंपर बाइंग से कीमत 13% तक भागी

BSE पर शेयर की कीमत 172.30 रुपये के हाई तक चली गई। बाद में शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 165.30 रुपये पर सेटल हुआ। ट्रेडिंग के पहले 90 मिनट में लगभग 3.4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई।

यह आंकड़ा दिन के इस समय के लिए 26 लाख शेयरों के 20-डे एवरेज से काफी ज्यादा है। मीशो में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी है। इस दौरान यह 11 प्रतिशत उछल चुका है।

मीशो को साल 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने शुरू किया था। कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई।

इसका 5,421.20 करोड़ रुपये का IPO 81.76 गुना भरा था। लिस्टिंग के बाद से अब तक इसके शेयर ने BSE पर 254.65 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा है। रिकॉर्ड लो 125.70 रुपये है।

ताजा बढ़त से कंपनी का मार्केट कैप 75400 करोड़ रुपये हो गया है। मीशो के शेयर को 8 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 4 ने 'बाय', 3 ने 'होल्ड' और एक ने 'सेल' रेटिंग दी है।

Meesho का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध घाटा सालाना आधार पर लगभग 12 गुना बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले घाटा 37.43 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 31 प्रतिशत बढ़कर 3,517.5 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,678.64 करोड़ रुपये था।

दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी के खर्च सालाना आधार पर लगभग 44 प्रतिशत बढ़कर 4,071 करोड़ रुपये के रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें