Get App

21 नवंबर को इन 10 शेयरों में दिखी जोरदार हलचल, 5 स्टॉक्स ने लगाई 20% तक छलांग

भारतीय शेयर बाजारों में 21 नवंबर को बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान भी कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अच्छी तेजी दर्ज की। नई लिस्ट हुई Capillary Technologies India का शेयर 8 प्रतिशत बढ़त में बंद हुआ। दूसरी ओर मेटल स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट रही

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 16:17
21 नवंबर को इन 10 शेयरों में दिखी जोरदार हलचल, 5 स्टॉक्स ने लगाई 20% तक छलांग

Apex Frozen Food | मौजूदा भाव ₹332.20 (+19.99%): बाजार की गिरावट के बीच हैवी वॉल्यूम के चलते इस शेयर ने दिन में BSE पर 52 वीक का नया हाई 332.20 रुपये क्रिएट किया। साथ ही शेयर में अपर सर्किट भी लगा।

Capillary Technologies India | मौजूदा भाव ₹606.90 (+8.38%): कंपनी 21 नवंबर को 3 प्रतिशत तक गिरावट के साथ लिस्ट हुई। बाद में शेयर BSE पर दिन में लिस्टिंग प्राइस से 13 प्रतिशत तक उछलकर 633 रुपये के हाई तक गया।

Karnataka Bank | मौजूदा भाव ₹188.95 (+7.88%): कर्नाटका बैंक का शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक उछलकर 193 रुपये के हाई तक गया। शेयर में खरीद बढ़ने की कोई ठोस वजह नहीं है।

Anupam Rasayan India | मौजूदा भाव ₹1248.60 (+6.05%): हैवी बाइंग से इस शेयर में शानदार तेजी दिखी। उछाल की अलग से कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। शेयर ने दिन में BSE पर 1,255.45 रुपये पर 52 वीक का नया हाई क्रिएट किया।

Maruti Suzuki India | मौजूदा भाव ₹15983.50 (+1.17%): कंपनी ने टेक स्टार्टअप रविटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस में 7.84 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। मारुति सुजुकी इनोवेशन फंड के जरिए स्टार्टअप में करीब 2 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। स्टार्टअप ‘कनेक्टेड मोबिलिटी’ संबंधी जानकारी देता है।

Jaiprakash Power Ventures | मौजूदा भाव ₹20.02 (-7.44%): 2 दिन की तेजी के बाद 21 नवंबर को शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली। दिन में BSE पर शेयर 19.79 रुपये के लो तक गया। गिरावट की वजह मुनाफावसूली बताई जा रही है।

Physicswallah Ltd | मौजूदा भाव ₹134.85 (-4.33%): शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट दिखी। शेयर 18 नवंबर 2025 को 33% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। अधिकतर एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Sterlite Technologies | मौजूदा भाव ₹106.25 (-5.56%): ओवरऑल मार्केट में बिकवाली के दबाव के बीच इस शेयर में भी हैवी सेलिंग हुई दिन में कीमत पिछले बंद भाव से करीब 6.5 प्रतिशत तक गिरकर 105.20 रुपये के लो तक गया।

Hindalco Industries | मौजूदा भाव ₹777.10 (-2.81%): हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सब्सिडियरी नोवेलिस के न्यूयॉर्क के ओस्वेगो स्थित प्लांट में आग लगने की खबर है। प्लांट में काम करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। इस प्लांट में 16 सितंबर 2025 को भी आग लग गई थी।

JSW Steel Ltd | मौजूदा भाव ₹1136.45 (-2.85%): हिंडाल्को की तरह दूसरे मेटल स्टॉक्स में भी 21 नवंबर को गिरावट रही। JSW स्टील का शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक गिरकर 1133 रुपये के लो तक गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें