Ducati DesertX launched in India: कंपनी ने Ducati DesertX को भारत में 17.91 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। नई बाइक Ducati DesertX एडवेंचर को पसंद करने वाले राइडर्स के लिए बेहद स्पेशल है। यह बाइक ऑफ रोड में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देगी।
Ducati DesertX launched in India: यह बाइक 21 इंच के फ्रंट व्हील और 18 इंच के रियर व्हील से लैस है। इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 250mm भी है। Ducati DesertX एक एडवेंचर मोटरसाइकिल का हिस्सा दिखता है, जिसमें ट्विन राउंड LED हेडलाइट्स, लंबी विंडस्क्रीन और एक थीन लुक दिया गया है।
Ducati DesertX launched in India: यह मल्टीस्ट्राडा V2 की तुलना में अधिक ऑफ-रोड फोकस्ड एडवेंचर बाइक है। कंपनी इस बाइक पर ग्राहकों को 4 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।
Ducati DesertX launched in India: स्टार व्हाइट सिल्क कलर में लॉन्च यह बाइक मुंबई, दिल्ली-NCR, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि और चेन्नई में कंपनी के सभी अधिकृत डीलरशिप पर बुकिंग के लिए तैयार है।
Ducati DesertX launched in India: Ducati DesertX के इंजन की बात करें तो इसमें 937 सीसी का टेस्टास्ट्रेटा वी ट्विन इंजन दिया गया है जो 110 PS की पावर और 92 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ स्लिपर क्लच वाला 6 स्पीड गियरबॉक्स को लगाया गया है।
Ducati DesertX launched in India: यह कंपनी की पहली ऑफ रोडिंग एडवेंचर टूरर बाइक है। नई डेजर्टएक्स को सबसे चुनौतीपूर्ण ऑफ-रोड इलाकों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
Ducati DesertX launched in India: Ducati DesertX में एक रिट्यून्ड 937 cc का डेस्मोड्रोमिक दिया गया है, जो कि 9,250 rpm पर 110 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है।
Ducati DesertX launched in India: इसमें टूरिंग, एंड्यूरो, वेट, रैली, अर्बन और स्पोर्ट जैसे 6 राइडिंग मोड्स के साथ लो, मीडियम, हाई और फुल जैसे 4 पावर मोड भी मिलेंगे। Ducati DesertX में फुल LED लाइटिंग और डुकाटी ब्रेक लाइट के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, बॉश से IMU और कई राइडिंग एड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Ducati DesertX launched in India: रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक का वजन 202 किलोग्राम है। इंजन में आप ऑयल चेंज 15,000 किलोमीटर के बाद कर सकते हैं और वॉल्व क्लियरेंस हर 30,000 किलोमीटर पर कर सकते हैं। यानी आपको जल्दी-जल्दी मेंटेनेंस से राहत मिलेगी। बाइक में फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 8 लीटर है।
Ducati DesertX launched in India: 17.91 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली Ducati DesertX केवल स्टार व्हाइट सिल्क पेंट स्कीम में उपलब्ध होगी। Ducati का कहना है कि इस पावरट्रेन को इसकी एडीवी विशेषताओं से मेल खाने और ऑफ-रोड बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ट्यून किया गया है।
Story continues below Advertisement