Yes Bank Share Price: दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे की उम्मीद पर यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले दो कारोबारी दिनों में यह 3 फीसदी से अधिक फिसल गया था लेकिन अब आज यह 6 फीसदी से अधिक उछलकर करीब चार साल बाद 26 रुपये के पार पहुंचा। शेयरों की यह तेजी ब्रोकरेज Emkay के मजबूत अनुमान के चलते है
अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 04:27 PM