G20 Summit 2023 in India: 9-10 सितंबर को होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी खासकर नई दिल्ली जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा अन्य एजेंसियां शहर में कड़ी निगरानी रख रही हैं। प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली पुलिस ने अहम स्थानों पर सशस्त्र बलों को तैनात किया है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। जी20 शिखर सम्मेलन 2023 में दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं द्वारा कई महत्वपूर्ण वैश्विक चिंताओं पर चर्चा की जाएगी
अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 03:58