G20_INDIA: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइG20 Summit 2023 in India: शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी, आमंत्रित अतिथि देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दिल्ली पहुंच गए हैं। बतौर पीएम सुनका का यह पहला भारतीय दौरा है। उनसे पहले बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना नई दिल्ली पहुंचीं। इसके अलावा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्लेन आज शाम के समय दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगाडेन का प्लेन आज शाम के समय दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा
G20 Summit 2023 in India: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उनका स्वागत किया।
G20 Summit 2023 in India: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 9-10 सितंबर को होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 8 सितंबर को शाम 6.55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। राज्य मंत्री वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे।
G20 Summit 2023 in India: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने किया।
G20 Summit 2023 in India: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
G20 Summit 2023 in India: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शुक्रवार दोपहर G 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका स्वागत कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया।
G20 Summit 2023 in India: सूत्रों के अनुसार, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग 9 सितंबर को सुबह 7:45 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मोदी सरकार में मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह द्वारा किया जाना तय है।
G20 Summit 2023 in India: आज यानी शुक्रवार शाम 6:15 बजे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत आने वाले हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनका स्वागत करेंगे।
G20 Summit 2023 in India: जर्मनी के राष्ट्रपति 9 सितंबर को पहुंचेंगे। विदेश राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचने पर जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे।
G20 Summit 2023 in India: 9 सितंबर को दोपहर 12:35 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आगमन पर राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल उनका स्वागत करेंगी।
Story continues below Advertisement