भारत पहले 50% के ऊंचे टैरिफ का सामना कर रहा था, जिसमें 25% का टैरिफ और रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया गया 25% अतिरिक्त दंडात्मक लेवी शामिल था। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल के बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमति जताई। इसके बदले में अमेरिका ने न केवल दंडात्मक शुल्क हटाया, बल्कि प्रभावी टैरिफ को भी 25% से कम कर 18% कर दिया। इसका असर आज शेयर बाजार में भी दिखा और बाजार तेजी के साथ खुला। अब ये देखना होगा ये असर बाजार पर कब रहता है।
अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 03:23 PM