TCS Dividend: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हर शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड मौजूदा वित्त वर्ष 2026 के लिए दिया जाएगा। कंपनी ने यह घोषणा गुरुवार 10 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों के साथ की। TCS की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2025 को तय किया गया है
अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 04:51 PM