अभिषेक अनेजा
अभिषेक अनेजा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नया पोर्टल लॉन्च करने के बाद से अधिकतर चार्टर्ड एकाउंटेंट और टैक्स एडवोकेट परेशान हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था नए पोर्टल से टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने में आसानी होगी लेकिन इसके जरिए CA और अन्य टैक्स प्रोफेशनल्स को भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने में मुश्किलें हो रही हैं।
इस पोर्टल का बेहद धीमा होना, टैक्सपेयर का प्रोफाइल अपडेट नहीं हो पाना, OTP देर से मिलना, पासवर्ड भूलने का विकल्प नहीं होना, डिजिटल सिग्नेचर नहीं चलना, पहले से भरी गई जानकारी का डाउनलोड नहीं होना जैसी कई समस्याएं हैं।
टैक्स प्रोफेशनल्स रिटर्न के अलावा अन्य फॉर्म भी दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। इस पोर्टल में कमियों के कारण फॉर्म 15CA और 15CB को मैनुअल कर दिया गया है। TDS रिटर्न भरने में भी मुश्किल हो रही है और पुराना डेटा पूरी तरह उपलब्ध नहीं है।
इसके अलावा टैक्स प्रोफेशनल्स को एक बड़ी समस्या टैक्स फाइलिंग का सॉफ्टवेयर नहीं चलने के कारण हो रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि टैक्स सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों को अभी तक नए इनकम टैक्स पोर्टल पर ऑथराइज नहीं किया गया है। इस वजह से अधिकतर टैक्स प्रोफेशनल अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।
इंडिया पोस्ट ने घोषणा की है कि इनकम टैक्स पेयर्स जल्द ही अपने टैक्स रिटर्न पोस्ट ऑफिस में दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, यह पता नहीं है कि यह मैनुअल होगा या ऑनलाइन। अगर यह मैनुअल होगा तो हम टैक्स रिटर्न भरने के लिए कतारों में लगने वाले पुराने दौर में लौट जाएंगे। इसे ऑनलाइन करने के लिए नए इनकम टैक्स पोर्टल का सही तरीके से काम करना जरूरी होगा।
ऐसा लगता है कि नया इनकम टैक्स पोर्टल जल्दबाजी में और पूरी टेस्टिंग के बिना लॉन्च किया गया है। इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट या इस पोर्टल को बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस में से कौन जिम्मेदारी लेगा।
सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेने और इसे जल्द दूर करने के साथ ही इसके लिए जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
(लेखक CA हैं)
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।