Get App

iPhone's Record Sales: तीन महीने में बिके 30 लाख आईफोन, बना रहा Apple का यह रिकॉर्ड

iPhone's Record Sales: एपल (Apple) भारत में आईफोन (iPhone) की बिक्री का रिकॉर्ड बना रही है। आईडीसी का शुरुआती अनुमान है कि इस साल 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 30 लाख से अधिक आईफोन की बिक्री हुई। यह एक रिकॉर्ड है। पिछले साल की समान तिमाही में एपल ने 22.1 लाख आईफोन की बिक्री की थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 1:56 PM
iPhone's Record Sales: तीन महीने में बिके 30 लाख आईफोन, बना रहा Apple का यह रिकॉर्ड
iPhone की यह रिकॉर्ड सेल्स ऐसे समय में आई है, जब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में व्यापर छूट और कीमतों में कटौती के बावजूद मिड-सिंगल डिजिट की गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

iPhone's Record Sales: एपल (Apple) भारत में आईफोन (iPhone) की बिक्री का रिकॉर्ड बना रही है। आईडीसी का शुरुआती अनुमान है कि इस साल 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 30 लाख से अधिक आईफोन की बिक्री हुई। यह एक रिकॉर्ड है। पिछले साल की समान तिमाही में एपल ने 22.1 लाख आईफोन की बिक्री की थी। आईडीसी की रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि मार्च 2025 तिमाही में 30 लाख से अधिक आईफोन की बिक्री के साथ एपल रिकॉर्ड बनाने वाली है। इसे नो कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक और ईटेलर डिस्काउंट्स से सपोर्ट मिला है।

iPhone 16 सीरीज के चलते बना बिक्री का रिकॉर्ड

आईफोन की यह रिकॉर्ड सेल्स ऐसे समय में आई है, जब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में व्यापर छूट और कीमतों में कटौती के बावजूद मिड-सिंगल डिजिट की गिरावट की आशंका जताई जा रही है। आईफोन की इस रिकॉर्ड बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इसकी नई 16 सीरीज का है जिसकी टोटल शिपमेंट्स में आधे से अधिक हिस्सेदारी है। देश को दो सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड की बात करें तो वीवो और सैमसंग को झटका लगा है। वीवो की सेल्स 2.7 फीसदी और सैमसंग की सेल्स 19.5 फीसदी गिरी है तो दूसरी तरफ ओप्पो की सेल्स 14.3 फीसदी और रियलमी की 5.3 फीसदी बढ़ी है। मार्केट शेयर के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी कंपनी एपल 36.1 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी और आईडीसी के आदित्य रामपाल के हिसाब से सबसे तेज रही।

भारत में लगातार आगे बढ़ी रही है Apple, रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला कायम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें