Airtel 5G Plus सिर्फ इन Smartphones में चलेगी, फेस्टिव टाइम में खरीदने से पहले यहां देख लें पूरी List
5G सर्विस की स्पीड 4G की तुलना में 20 से 30 गुना होगी। अब आप क्या ये सोच रहे हैं कि आपके फोन में 5G सर्विस चलेगी या नहीं। तो परेशान न हों, यहां आपको सारे स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें 5जी सर्विस फर्राटे से चलेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 7:00 PM
यहां आपको सारे स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें 5जी सर्विस फर्राटे से चलेगी।
Airtel 5G Plus launched in India: एयरटेल (Airtel) ने हाल ही में एयरटेल 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) को लॉन्च करने का ऐलान किया है। एयरटेल देश के 8 शहरों जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, सिलीगुड़ी, हैदराबाद, नागपुर और वाराणसी में 5G सर्विस उपलब्ध कराएगा। एयरटेल ने कहा है कि वह साल के अंत तक सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में 5जी सर्विस को लॉन्च कर देगा। 5G सर्विस की स्पीड 4G की तुलना में 20 से 30 गुना होगी। अब आप क्या ये सोच रहे हैं कि आपके फोन में 5G सर्विस चलेगी या नहीं। तो परेशान न हों, यहां आपको सारे स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें 5जी सर्विस फर्राटे से चलेगी। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
सैमसंग (Samsung)
Galaxy A53 5G, Galaxy A33 5G, Galaxy Fold 4 और Galaxy Flip 4, Samsung Galaxy S22 series (S22, S22 Plus, S22 Ultra), Samsung Galaxy S21 में 5G सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy Note 20 Ultra, S21 Plus, S21 Ultra, S21, Galaxy Z Fold 2, Galaxy Z Fold 3, Galaxy Flip 3 के लिए एक अपडेट करना होगा। M-series और A-series के फोन जैसे A52s, M52, A22, M32, A73, A73, M42, M53, M13 और Galaxy F23 को भी अपडेट करने की जरूरत पड़ेगी।
वन प्लस (OnePlus)
The OnePlus Nord, Nord CE, Nord CE 2, Nord CE 2 Lite, Nord 2T 5G, along with the OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus 10R and OnePlus 10T will directly support Airtel 5G. The OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T, OnePlus 9R, OnePlus 9RT और OnePlus Nord 2 जैसे स्मार्टफोन में एयरटेल की 5G सर्विस को सपोर्ट करेगा लेकिन पहले सॉफ्टवेयर अपडेट होगा जो वन प्लस आपको भेज देगा।
ओप्पो (Oppo)
Oppo Reno 5G Pro, Reno 6, Reno 6 Pro, Reno 7, Reno 7 Pro, Reno 8, Reno 8 Pro and Oppo Find X2, Oppo F19 Pro Plus, Oppo A53s, Oppo A74, Oppo F21 Pro, Oppo K10 5G और Oppo F21s Pro 5G है। हालांकि, जिनमें नहीं उनके सॉफ्टवेयर अपडेट होंगे।
ऐप्पल (Apple)
Apple iPhone 12 series (iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max), Apple iPhone 13 series (iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max), Apple iPhone 14 series (iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max) और iPhone SE 2022 में एयरटेल का 5जी सपोर्ट करेगा।
शाओमी, रेडमी और पोको (Xiaomi, Redmi and Poco)
Xiaomi Mi 10, Mi 10i, Mi 10T, Mi 10T Pro, Xiaomi 12 Pro, Mi 11 Ultra, Mi 11X Pro, Mi 11X, Mi 11 Lite NE, Xiaomi 11i, Xiaomi 11T Pro, and Xiaomi 11i HyperCharge एयरटेल 5जी को सपोर्ट करेंगे। Redmi Note 11T 5G, Redmi Note 10T, Redmi Note 11 Pro Plus, Redmi 11 Prime, and Redmi K50i और Poco smartphones में Poco M3 Pro 5G, Poco F3 GT, Poco M4 5G, Poco M4 Pro 5G, Poco F4 5G and Poco X4 Pro एयरटेल के 5जी को सपोर्ट करेंगे।