Airtel 5G Plus launched in India: एयरटेल (Airtel) ने हाल ही में एयरटेल 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) को लॉन्च करने का ऐलान किया है। एयरटेल देश के 8 शहरों जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, सिलीगुड़ी, हैदराबाद, नागपुर और वाराणसी में 5G सर्विस उपलब्ध कराएगा। एयरटेल ने कहा है कि वह साल के अंत तक सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में 5जी सर्विस को लॉन्च कर देगा। 5G सर्विस की स्पीड 4G की तुलना में 20 से 30 गुना होगी। अब आप क्या ये सोच रहे हैं कि आपके फोन में 5G सर्विस चलेगी या नहीं। तो परेशान न हों, यहां आपको सारे स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें 5जी सर्विस फर्राटे से चलेगी। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
