iPhone यूजर्स दिसंबर से चला सकेंगे 5G, Apple ने सॉफ्टवेयर अपडेट देने का किया ऐलान

फिलहाल एपल के iPhone SE (3rd जेनरेशन), iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी ने एक अक्टूबर को देश में 5G सेवाओं को लॉन्च किया था

भारत में एपल (Apple) के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आईफोन (iPhone) यूजर्स को 5G सुविधा देने के लिए दिसंबर से सॉफ्टवेयर अपडेट देने का ऐलान किया है। इस अपडेट के बाद से उसके सॉफ्टवेयर 5G सेवाओं का सपोर्ट करने लगेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम नेटवर्क वैलिडेशन और क्वालिटी व परफॉर्मेंस की टेस्टिंग पर अपने कैरियर पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे हम अपने iPhone यूजर्स को 5G का सबसे बेहतर अनुभव दे सकें। 5G सेवाओं की सुविधा एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मुहैया कराई जाएगी और हम दिसंबर से iPhone यूजर्स के लिए इस अपडेट को देना शुरू कर देंगे।"

फिलहाल एपल के iPhone SE (3rd जेनरेशन), iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। एपल इन iPhone मॉडल्स पर 5G नेटवर्क्स के लिए टेस्टिंग कर रही है।


यह भी पढ़ें- TVS Motor बनी देश की छठी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी, किन वजहों से पीछे छूटी Hero MotoCorp?

iPhone 12 और इसके बाद के वर्जन की टेस्टिंग यह पक्का करने के लिए किया जा रहा है कि यूजर्स को बेहतर कॉल क्वालिटी, वीडियो स्ट्रीमिंग, डाउनलोड और अपलोड स्पीड, और सबसे अहम 5G नेटवर्क पर बेहतर स्थिरता मिले।

एपल का बयान इसलिए अहम है क्योंकि सरकार स्मार्टफोन के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट में तेजी लाने के लिए मोबाइल कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जिससे ग्राहक 5G सेवाओं का अनुभव जल्द से जल्द उठा सकें। एपल ने बयान में कहा, "सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद 5जी को इस्तेमाल किया जा सकेगा और दिसंबर में आईफोन यूजर्स के लिए अपडेट शुरू कर दिया जाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को देश में 5G सेवाओं को लॉन्च करने का ऐलान किया था। हालांकि, एक तरफ भारत में जहां लाखों ग्राहकों के पास 5G के लिए तैयार फोन उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर कई प्रमुख ब्रांडों के कई स्मार्टफोन अभी इस सेवा के लिए तैयार नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।