2023 BMW 3 Series Gran Limousine भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 57.90 लाख रुपये, फीचर्स समेत पूरी डिटेल

नई 2023 BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन को भारत में 57.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। यहां हमने नई BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन के अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी दी है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 7:29 PM
Story continues below Advertisement
BMW India ने देश में अपडेटेड 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन (3 Series Gran Limousine) को लॉन्च कर दिया है।

BMW India ने देश में अपडेटेड 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन (3 Series Gran Limousine) को लॉन्च कर दिया है। नई 2023 BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन को भारत में 57.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, "बेहद सफल BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन में वे सभी खूबियां हैं, जो भारतीय लक्ज़री कंज्यूमर्स को पसंद हैं। नई 3 ग्रैन लिमोसिन अपने फ्रेश डिज़ाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। यहां हमने नई BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन के अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि इसमें कौन से फीचर्स दिए गए हैं।

अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें

नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन (330Li M Sport) के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 57.90 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, डीजल वेरिएंट (320Ld M Sport) की कीमत 59.50 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। बता दें कि BMW i7 और न्यू-जेनरेशन 7 सीरीज के बाद 2023 में BMW इंडिया का यह तीसरा बड़ा लॉन्च है।


इंजन और गियरबॉक्स

अपडेटेड BMW 3 सीरीज़ ग्रैन लिमोसिन में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 255 बीएचपी और 400 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन भी मिलता है जो 188 बीएचपी और 400 एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ये दोनों एक 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं और साथ ही कई ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।