2023 Hyundai Verna : कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी हुंडई मोटर इंडिया इस महीने के अंत में नई जनरेशन Verna को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने कई इस मिड साइज की सेडान का टीजर जारी किया है। लेटेस्ट टीजर में Hyundai ने खुलासा किया है कि Verna में 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी शामिल हैं। इस मिड साइज सेडान को भारत में 21 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाना है। आइए जानते हैं कि नई 2023 Hyundai Verna को किन खूबियों के साथ पेश किया जाएगा।
हुंडई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नई जनरेशन की Verna में 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स होंगे, जिसमें लेवल 2 ADAS भी शामिल है। हाल ही में लॉन्च हुई Honda City के बाद ADAS फीचर देने वाली यह भारत की दूसरी मिड साइज सेडान होगी। नई Verna 6 एयरबैग, Verna, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप के साथ कुछ क्लास-लीडिंग सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी।
2023 Hyundai Verna में एक नया 158 bhp 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जिसे 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 113 बीएचपी 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर भी मिलेगी जो 6-स्पीड एमटी और आईवीटी के साथ आएगी। दोनों इंजन विकल्प RDE-कंप्लायंट और E20 फ्यूल रेडी होंगे। यह केवल पेट्रोल सेडान होगी और इसमें डीजल इंजन नहीं होगा।
2023 Hyundai Verna की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। इसके लिए प्री-बुकिंग पहले से ही खुली हुई है और 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक किया जा सकता है। कोई भी इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने नजदीकी Hyundai डीलरशिप पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकता है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज़, स्कोडा स्लाविया और Volkswagen Virtus जैसी गाड़ियों से होगा।