Get App

2023 Hyundai Verna में लेवल 2 ADAS के साथ मिलेंगे 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स, 21 मार्च को होगी लॉन्च

Hyundai ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नई जनरेशन की Verna में 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स होंगे, जिसमें लेवल 2 ADAS भी शामिल है। हाल ही में लॉन्च हुई Honda City के बाद ADAS फीचर देने वाली यह भारत की दूसरी मिड साइज सेडान होगी।

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 5:54 PM
2023 Hyundai Verna में लेवल 2 ADAS के साथ मिलेंगे 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स, 21 मार्च को होगी लॉन्च
कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी हुंडई मोटर इंडिया इस महीने के अंत में नई जनरेशन Verna को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2023 Hyundai Verna : कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी हुंडई मोटर इंडिया इस महीने के अंत में नई जनरेशन Verna को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने कई इस मिड साइज की सेडान का टीजर जारी किया है। लेटेस्ट टीजर में Hyundai ने खुलासा किया है कि Verna में 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी शामिल हैं। इस मिड साइज सेडान को भारत में 21 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाना है। आइए जानते हैं कि नई 2023 Hyundai Verna को किन खूबियों के साथ पेश किया जाएगा।

ADAS और सेफ्टी फीचर्स

हुंडई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नई जनरेशन की Verna में 65 से अधिक सेफ्टी फीचर्स होंगे, जिसमें लेवल 2 ADAS भी शामिल है। हाल ही में लॉन्च हुई Honda City के बाद ADAS फीचर देने वाली यह भारत की दूसरी मिड साइज सेडान होगी। नई Verna 6 एयरबैग, Verna, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप के साथ कुछ क्लास-लीडिंग सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी।

इंजन और गियरबॉक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें