Alto K10 Launch: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने Alto K10 का 2022 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वर्जन को देश में 3.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। न्यू जनरेशन की Alto K10 को कुल छह वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें Std, Lxi, Vxi, Vxi AMT, Vxi+ और Vxi+ AMT शामिल हैं। 2022 मारुति सुजुकी Alto K10, पहली बार, दो यूनिक पर्सनलाइजेशन थीम- इम्पैक्टो और ग्लिंटो के साथ आएगी।
हार्टेक्ट आर्किटेक्चर पर आधारित, 2022 Alto K10 का डिजाइन कुछ-कुछ Celerio से मेल खाता है। गाड़ी के फ्रंट में नए पेप्पी हेडलैम्प्स और डायनेमिक हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल है।
साइड प्रोफाइल की बात करें, तो इसमें अलॉय व्हील नहीं मिलते हैं और खरीदारों को नए फुल व्हील कवर के साथ 13-इंच स्टील व्हील्स से ही काम चलाना होगा। साथ ही हैचबैक से फॉग लैंप्स भी गायब होंगे। ये नई गाड़ी 6 रंगों में 3 नए कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जैसे कि सिज़लिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड।
इम्पैक्टो स्टाइलिंग पैकेज में फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स - कलर एक्सेंट, व्हील आर्च क्लैडिंग और बॉडी साइड मोल्डिंग ब्लैक में, डोर वाइजर स्मोक ग्रे, ORVM कवर और बहुत कुछ शामिल हैं। दूसरी ओर, ग्लिंटो पैकेज में फ्रंट ग्रिल गार्निश, हेड लैंप गार्निश, टेल लैंप गार्निश, डोर वाइजर - गार्निश इंसर्ट और बहुत कुछ है।
खरीदार मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज वेबसाइट पर एक क्लिक के साथ अपनी नई Alto K10 को अपनी पसंसदीदा पर्सनालाइज थीम में सिलेक्ट कर सकते हैं।
इस हैचबैक का नया वर्जन फीचर्स के मामले में मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग है। केबिन में बेज रंग के साथ हॉट ग्रे कलर की सीटें हैं। इसे एक डिजिटल स्पीडोमीटर डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर फ्रंट पावर विंडो स्विच, रिमोट कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल के साथ पेश किया गया है।
हालांकि, इसमें सबसे बड़ा एडिशन स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और दूसरे स्मार्टप्ले स्टूडियो ऐप के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है।
सुरक्षा का लिहाज से 2022 Alto K10 दो एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर फ्रंट सीट बेल्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट भी है।
बोनट के नीचे, नई हैचबैक में नेक्स्ट-जेन K-सीरीज 1.0L डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन है, जो 5500 rpm पर मैक्सिमम 66 bhp की पावर और 3500 rpm पर 89 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।
यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है, जिसका माइलेज क्रमशः 24.39 किमी/लीटर और 24.90 KM/लीटर है।
नई Alto K10 को घरेलू बाजार में Alto 800 के साथ बेचा जाएगा। मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप के साथ-साथ 11,000 रुपए की टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन बुकिंग पहले से ही चल रही है।