Tata Motors ने टिगोर iCNG का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसको Tata Tigor XM iCNG मॉडल कहा जा रहा है। इसकी कीमत 7,39,900 है। यह Tata Tigor iCNG का तीसरा वेरिएंट है। वर्तमान में इसके XZ और XZ+ दो वेरिएंट उपलब्ध है। इसका नया XM मॉडल अपने सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। XZ की तुलना में यह 50,000 रुपये कम में मिलता है।
टिगोर के iCNG वेरिएंट के पावरट्रेन की बात करें तो इसे 1,199cc के पावरट्रेन के साथ लाया गया है। यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का पीक ट्रक जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही फीचर्स लिस्ट में 4 स्पीकर सिस्टम के साथ हरमन टीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर जैसी कई सुरक्षा को जोड़ा गया है।
नया Tigor XM iCNG वेरिएंट ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे, एरिज़ोना ब्लू और डीप रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
टिगोर iCNG के नए वेरिएंट के लॉन्च पर बोलते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर, राजन अंबा ने कहा, टिगोर हमारे लिए एक बेहद खास उत्पाद रहा है और iCNG वैरिएंट के जुड़ने से सेग्मेंट में हमारी गति को और आगे बढ़ाया है। वर्तमान में, टिगोर की 75 फीसदी से अधिक ग्राहक बुकिंग iCNG वैरिएंट से आ रही है जो टिगोर पोर्टफोलियो में इस तकनीक की मजबूत मांग का प्रमाण है।
टिगोर सीएनजी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ और हमारे नए फॉरएवर ब्रांड दर्शन के अनुरूप, नई टिगोर एक्सएम सीएनजी हमें उन ग्राहकों के नए समूह को पूरा करने में मदद करेगा जो एक एंट्री-लेवल ट्रिम के साथ हमारी सीएनजी तकनीक का अनुभव करना चाहते हैं।
XM सीएनजी में फॉग लैंप, ट्वीटर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर, की-लेस गो, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और रियर सेंटर आर्मरेस्ट की कमी है। हाई-स्पेक XZ वैरिएंट की तुलना में कार में कम क्रोम ट्रिमिंग भी कम है।