Moto G32: 13 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ मोटोराला का ये धांसू फोन, फीचर्स जबरदस्त, जानिए डिटेल्स

मोटोरोला (Motorola) ने Moto G32 को भारत में सिर्फ '4GB/64GB' मॉडल में उतारा है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:21 PM
Moto G32 को कंपनी ने सबसे पहले पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया था

मोटोरोला (Motorola) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी G सीरीज में एक नया बजट स्मार्टफोन 'Moto G32' लॉन्च किया है। Moto G32 एक किफायती 4G स्मार्टफोन है, जिसे 15 हजार से कम कीमत वाले सेगमेंट में बाजार में उतारा गया है। Moto G32 को कंपनी ने सबसे पहले पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया था।

Moto G32 की भारत में कीमत

कंपनी ने Moto G32 को भारत में सिर्फ '4GB/64GB' मॉडल में उतारा है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। हालांकि ग्राहक HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ईएमआई और नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,250 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। Motorola G32 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 16 अगस्त से शुरू होगी।

Moto G32 के फीचर्स


Moto G32 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस है। इसमें 4जीबी रैम है। फोन की मेमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जाता है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W के टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह हैंडसेट Android 12 पर चलता है जिसके ऊपर मोटोरोला का नियर-स्टॉक MyUX स्किन है।

यह भी पढ़ें- Taking Stock: बाजार 4 महीने के हाई के करीब हुआ बंद, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

Moto G32 में 6.5-इंच FHD+ IPS LCD पैनल है जिसमें होल-पंच कैमरा कटआउट है। फोन का स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 405 ppi पिक्सेल डेंसिटी के फीचर्स के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो, Moto G32 में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो यूनिट शामिल है।

वहीं फोन के फ्रंट में क्वाड बायर फिल्टर के साथ 16 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी को लेकर फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, एक यूएसबी-सी पोर्ट सहित कई फीचर्स दिए गए हैं। Moto G32 में हेडफोन जैक के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और वाटर-रेपेलेंट डिजाइन के साथ भी आता है। Moto G32 दो कलर- सैटिन सिल्वर और मिनरल ग्रे में उपलब्ध है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।