Ashok Leyland सहायक कंपनी को देगा अपना इलेक्ट्रिक वाहन का कारोबार

कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि बोर्ड द्वारा इसके लिए मंजूरी मिल गई

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement

वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के कारोबार को अपनी स्टेप-डाउन सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी ऑटोमोटिव लिमिटेड, इंडिया (Switch Mobility Automotive Ltd, India (SMAL) को 240 करोड़ रुपये के कम कीमत पर बेचने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी के प्रमोटर Ashok Leyland ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि इसके साथ ही बोर्ड ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड, यूके (Hinduja Automotive Ltd, UK) की एक स्टेप डाउन सहायक कंपनी, ओह्म ग्लोबल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया (Ohm Global Mobility Pvt Ltd, India) को 65 करोड़ रुपये में अपने eMaaS (e-mobility as a service) कारोबार के हस्तांतरण को भी मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा कि ईवी कारोबार को स्विच इंडिया को देने के पीछे का उद्देश्य Ashok Leyland के ईवी कारोबार की क्षमताओं को एकीकृत करना है। इसके 31 मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि SMAL का गठन मुख्य रूप से कंपनी के EV कारोबार को चलाने के लिए किया गया है। ये कंपनी ने स्पष्ट किया।


दूसरी ओर, Ohm India को eMaaS कारोबार का हस्तांतरण कंपनी के eMaaS कारोबार की क्षमताओं को एकीकृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। Ohm India का गठन अशोक लेलैंड के eMaaS कारोबार को चलाने के लिए किया गया है, ये भी कंपनी द्वारा स्पष्ट किया गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।