August Auto Sales | अगस्त में Ashok Leyland की बिक्री 51% बढ़ी, जानिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीएसटी टिलर्स का क्या है हाल

नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री 13,700 यूनिट रहेगी। ऐसे में देखें तो अशोक लैलेंड की बिक्री अनुमान से बेहतर रही है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
अगस्त महीने में Ashok Leyland की कुल बिक्री सालाना आधार पर 51 फीसदी से बढ़कर 14,121 यूनिट रही है।

August Auto Sales Ashok Leyland :  आज यानी 01 सितंबर को देश की दिग्गज तमाम ऑटो कंपनियों ने अपने अगस्त महीने के बिक्री आंकड़ें जारी किए है। अगस्त महीने में Ashok Leyland की कुल बिक्री सालाना आधार पर 51 फीसदी से बढ़कर 14,121 यूनिट रही है। जबकि कंपनी अगस्त 2021 में 9,360 यूनिट बेची थी। वहीं नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री 13,700 यूनिट रहेगी। ऐसे में देखें तो अशोक लैलेंड की बिक्री अनुमान से बेहतर रही है।

अगस्त में अशोक लैलेंड की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 81 फीसदी की बढ़त के साथ 8,379 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 4,632 यूनिट रही थी।

अगस्त 2022 में कंपनी की LCV (हल्के कमर्शियल वाहन) सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त के साथ 5,742 यूनिट पर रही है जो कि अगस्त 2021 में 4,728 यूनिट रही थी।


फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट, विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी ने दिया झटका

August Auto Sales - VST Tillers

VST Tillers ने भी आज अपने अगस्त 2022 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,602 यूनिट पर रही है । वहीं अगस्त 2021 में 3,336 यूनिट रही थी।

August Auto Sales - Escorts Kubota

Escorts Kubota ने भी आज अपने अगस्त 2022 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। Escorts Kubota ने सूचित किया है कि अगस्त 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 7.3 फीसदी की बढ़त के साथ 6,111 यूनिट पर रही है । वहीं अगस्त 2021 में 5,693 यूनिट रही थी।

अगस्त 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 7.9 फीसदी की बढ़त के साथ 5,308 यूनिट पर रही है । वहीं अगस्त 2021 में 4,920 यूनिट रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।