BYD Atto 3 Details: चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने भारत में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को 33.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। 11 अक्टूबर को शुरू होने के बाद EV कंपनी को अब तक Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV के लिए लगभग 1,500 बुकिंग मिल चुकी हैं। इस कीमत पर BYD Atto 3 का भारतीय मार्केट में मुकाबला Hyundai Kona EV और Tata Nexon EV Max जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। BYD ATTO 3 चार कलर बोल्डर ग्रे (Boulder Grey), पार्कौर रेड (Parkour Red), स्की व्हाइट (Ski White) और सर्फ ब्लू (Surf Blue) में उपलब्ध है।
BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने कहा, “हम अपने ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं और एक स्थायी भविष्य की दिशा में EV यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। हमें भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD-ATTO 3 की कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में घोषित करते हुए खुशी हो रही है। हम BYD-ATTO 3 को दुनिया के सामने पेश करने के लिए उत्सुक हैं और भविष्य में इसकी उपलब्धता का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।"
जनवरी में शुरू होगी कार डिलीवरी
BYD ने पिछले महीने की शुरुआत में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। 11 अक्टूबर से इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। ग्राहक इस BYD ATTO 3 को 50 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अगले साल जनवरी 2023 से शुरू होगी। Atto 3 को शोरूम में जाकर बुक किया जा सकता है। कंपनी का लक्ष्य 2022 के अंत तक भारत के 21 शहरों में 24 शोरूम खोलने का है, जबकि 2023 के अंत तक कम से कम 53 शोरूम खोलने का लक्ष्य है।
यह काफी फीचर लोडेड इलेक्ट्रिक SUV कार है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ 12.8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील्स, PM 2.5 एयर फिल्टर, 5-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, CN95 एयर फिल्टर, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट और वायरलेस चार्जिंग उपबल्ध है।
BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको ARAI सर्टिफाइड 521 KM की रेंज मिलने वाली है। इसमें 60.48kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी मोटर 201bph की पावर और 310Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। चीनी कार कंपनी का दावा है कि BYD Atto 3 में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें आग लगने की बेहद कम संभावना है। BYD-ATTO 3 में 50 मिनट के भीतर 0 से 80 फीसदी तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। BYD-ATTO 3 में 0-100 किमी प्रति घंटा का एक्सीलरेशन टाइम 7.3 सेकंड में हासिल करने जैसी खासियत है।