Electric 2 Wheelers: इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स हो जाएंगे महंगे! सरकार ने सब्सिडी में की कटौती

Electric 2 Wheelers: केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी है। अब सब्सिडी की रकम 15000 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर 10000 रुपये प्रति किलो वाट कर दिया गया है। इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियां कीमत बढ़ाने और फीचर घटाने पर विचार कर रही हैं

अपडेटेड May 22, 2023 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
घटी हुई सब्सिडी 1 जून इसके बाद रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों पर लागू होगी

Electric 2 Wheelers: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने वालों को केंद्र सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर बाइक्स तक खरीदना अब महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी है। भारी उद्योग मंत्रालय (Heavy Industries Ministry) ने ऐलान किया है कि सब्सिडी की रकम 15000 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर 10000 रुपये प्रति किलो वाट कर दिया गया है। यह 1 जून से लागू हो जाएगा। मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि यह घटी हुई सब्सिडी 1 जून इसके बाद रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों पर लागू होगी।

इसके अलावा ऐसे वाहनों के लिए प्रोत्साहन की सीमा को पहले ही 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री पहले से ही दबाव में है। अप्रैल से इसमें लगातार कमजोरी आ रही है। मार्च में देश में 86000 इलेक्ट्रिक व्हीकल टू व्हीलर बिके थे। जबकि अप्रैल में इसकी संख्या कम हो गई है। मई में इलेक्ट्रिक व्हीकल की अब तक की बिक्री 39000 यूनिट पर रही है।

सरकार ने पहले से दिए थे संकेत


उद्योग जगत से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना ह कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर सब्सिडी जून 2021 में बढ़ाकर ₹15000 प्रति किलो वाट कर दी गई थी। उस समय कई कंपनियों ने बैटरी का आकार बढ़ाकर 3 किलो वाट तक कर दिया था। अब जब सब्सिडी की रकम 10000 रुपये प्रति किलो वाट पर आ गई है। तब ऐसा लगता है कि ज्यादातर कंपनियां 2 किलोवाट तक की कैपेसिटी वाला बैटरी ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में प्रयोग करने जा रही हैं। 17 मई को मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर सब्सिडी कम करने की अपनी संभावित योजना का ऐलान किया था।

Royal Enfield जल्द लाएगी खास इलेक्ट्रिक बाइक, 1000 करोड़ रुपये निवेश की है योजना

कम हो सकते हैं फीचर्स

केंद्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर दी जा रही सब्सिडी पर कंपनियों को चेतावनी दी है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियां अब अपने प्रोडक्ट में बदलाव करने लगी हैं। EV कंपनियां अब कम स्पेसिफिकेशन वाले Electric Vehicle वेरिएंट लाने पर विचार कर रही हैं। जिसमें कम फीचर हो और बैटरी का आकार भी छोटा हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।