PURE EV ecoDryft : हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी PURE EV ने आज भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है। नई PURE EV EcoDryft की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। यह एक्स-शोरूम, दिल्ली कीमत है जो राज्य सरकार की सब्सिडी के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 135 किलोमीटर चलेगी। इसके लिए टेस्ट राइड पहले से ही खुली हैं।
नए PURE EV ecoDryft में 3.0 kWh बैटरी पैक है, जो कि AIS 156 सर्टिफाइड है। इसमें सिंगल चार्ज में 135 किमी ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 3 kW इलेक्ट्रिक मोटर को सपोर्ट करती है और इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटे है।
डिजाइन की बात करें तो EcoDryft एक बेसिक कम्यूटर बाइक है जिसमें एक एंगुलर हेडलैम्प, पांच-स्पोक एलॉय व्हील, एक सिंगल-पीस सीट जैसे फीचर्स हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड शामिल हैं।
PURE EV के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर रोहित वडेरा ने कहा, “पिछले दो महीनों में हमने टेस्ट ड्राइव के लिए पूरे भारत में अपने 100+ डीलरशिप पर डेमो वाहन तैनात किए और कंज्यूमर्स से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की। हमारे सभी डीलरशिप पर EcoDryft के लिए बुकिंग अब खुली है और ग्राहकों को वाहनों के पहले बैच की डिलीवरी मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगी।