Honda ने लॉन्च किया नया प्रो-होंडा इंजन ऑयल, दोपहिया वाहनों के प्रदर्शन में होगा सुधार, जानिए क्या है खास

कंपनी का दावा है कि प्रो होंडा इंजन ऑयल रेंज में कई शानदार खूबियां है। इस ऑयल की खास बात यह है कि यह इंजन को जंग लगने से बचाती है। इससे इंजन की लाइफ बढ़ जाती है। इसके अलावा, इस ऑयल के इस्तेमाल से फ्यूल एफिशिएंसी में भी सुधार होता है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में होंडा टू-व्हीलर के लिए नया प्रो होंडा इंजन ऑयल लॉन्च किया है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में होंडा टू-व्हीलर के लिए नया प्रो होंडा इंजन ऑयल लॉन्च किया है। इस इंजन ऑयल को होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड जापान ने डेवलप किया है। होंडा टू-व्हीलर्स के प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रो होंडा ऑयल का परीक्षण होंडा इंजीनियरों द्वारा किया गया है। खास बात यह है कि सभी होंडा नेटवर्क देशों में सबसे पहले HMSI ने प्रो होंडा ब्रांड को अपने कस्टमर्स के लिए पेश किया है।

इस इंजन ऑयल में क्या है खास

कंपनी का दावा है कि प्रो होंडा इंजन ऑयल रेंज में कई शानदार खूबियां है। इस ऑयल की खास बात यह है कि यह इंजन को जंग लगने से बचाती है। इससे इंजन की लाइफ बढ़ जाती है। इसके अलावा, इस ऑयल के इस्तेमाल से फ्यूल एफिशिएंसी में भी सुधार होता है। यह ऑयल इंजन में घर्षण को कम करती है। कंपनी के मुताबिक यह इको-फ्रेंडली है क्योंकि इससे इंजन में उत्सर्जन कम होता है।


कंपनी का बयान

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा, "होंडा में हमारा पूरा फोकस अपने ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट और सर्विसेज उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में हम इंजन ऑयल की नई रेंज 'प्रो होंडा' पेश कर रहे हैं। इससे सभी होंडा टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन बेहतर होगा। यह ऑयल अब भारत भर में हमारे अधिकृत नेटवर्क पर उपलब्ध है।"

दो ग्रेड में होंगे उपलब्ध

प्रो होंडा इंजन ऑयल रेंज में दो एक्सक्लुसिव ग्रेड शामिल हैं - प्रो होंडा 10W30 और प्रो होंडा 5W30। प्रो होंडा 10W30 दो वेरिएंट में उपलब्ध है - मोटरसाइकिल के लिए 10W30 MA और स्कूटर के लिए 10W30 MB। यह सभी होंडा 2 व्हीलर्स के लिए उपयुक्त है। दूसरी ओर प्रो होंडा 5W30 को खास तौर पर BSVI कंप्लायंट Honda 2Wheelers के लिए डेवलप किया गया है। इसके तहत, मोटरसाइकिल के लिए 5W30 MA और स्कूटर के लिए 5W30 MB उपलब्ध है।

कीमत से जुड़ी डिटेल

प्रो होंडा इंजन ऑयल रेंज के दोनों ग्रेड अधिकृत HMSI टचप्वाइंट और खुले बाजार से खरीदे जा सकते हैं। ये 600 एमएल, 800 एमएल, 900 एमएल, 1000 एमएल और 1200 एमएल सहित अलग-अलग पैक साइज में उपलब्ध हैं। प्रो होंडा 10W30 ग्रेड के 800 एमएल पैक की कीमत 333 रुपये से शुरू होती है। वहीं, प्रो होंडा 5W30 ग्रेड के 600 एमएल की कीमत 311 रुपये से शुरू होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।