Get App

इंडियन क्रिकेटर Ruturaj Gaikwad ने खरीदी नई Jawa 42 Bobber बाइक, हाल ही में हुई है लॉन्च, क्या है इसकी खासियत?

नई Jawa 42 Bobber बाइक की कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस बाइक को इस साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 5:24 PM
इंडियन क्रिकेटर Ruturaj Gaikwad ने खरीदी नई Jawa 42 Bobber बाइक, हाल ही में हुई है लॉन्च, क्या है इसकी खासियत?
इंडियन क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने हाल ही में एक एक नई स्टाइलिश जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) मोटरसाइकिल खरीदी है।

Ruturaj Gaikwad bought new Jawa 42 Bobber bike: इंडियन क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने हाल ही में एक एक नई स्टाइलिश जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) मोटरसाइकिल खरीदी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। Jawa Motorcycles ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी एक तस्वीर शेयर की है। इस बाइक की कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नई Jawa 42 Bobber बाइक को इस साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं कि इस बाइक में क्या खास है।

ऋतुराज गायकवाड़ की नई जावा 42 बॉबर

Jawa 42 Bobber बाइक को 'मूनस्टोन व्हाइट' कलर स्कीम में तैयार किया गया है, जो ऋतुराज के गैरेज में एक नई बाइक होगी। बता दें कि ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड (12) भी उनके नाम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें