Lamborghini Urus S : लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई शानदार कार Urus S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे पिछले साल सितंबर में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। Urus का यह नया वेरिएंट इस सुपर SUV का कंफर्ट-ओरिएंटेड वर्जन है। नई लेम्बोर्गिनी Urus S की कीमत भारत में 4.18 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी कीमत Urus Performante से 4 लाख रुपये कम है।
लेम्बोर्गिनी Urus S का मुकाबला Audi RSQ8, Aston Martin DBX, BMW XM, Porsche Cayenne Turbo GT और Maserati Levante Trofeo जैसी गाड़ियों से है।
लेम्बोर्गिनी Urus S में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 657 बीएचपी और 850 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है। Urus के S वेरिएंट में छह ड्राइविंग मोड हैं। इसमें Strada, Sport, Corsa, Terra, Neve और Sabbia शामिल हैं। इसके साथ ही, एक नया EGO मोड भी है। दावा है कि इस मोड में कार एक शानदार, कंफर्टेबल और स्पोर्टी एसयूवी एक्सपीरियंस देती है।
नई लेम्बोर्गिनी Urus S का डिजाइन रेंज-टॉपिंग परफॉर्मेंट ट्रिम के काफी समान है। बदलावों की बात करें तो फ्रंट बम्पर और कूलिंग वेंट्स के साथ एक नया बोनट शामिल है। लेम्बोर्गिनी Urus परफॉर्मेंट में कार्बन फाइबर एलीमेंट और नीरो कॉसमस ब्लैक अल्केन्टारा स्टैंडर्ड के रूप में हैं। लेम्बोर्गिनी इस सुपर लक्ज़री एसयूवी के साथ कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी पेश कर रही है।