महिंद्रा करेगी 1 लाख से भी ज्यादा XUV700 की टेस्टिंग, कार में आ रही है सेफ्टी से जुड़ी ये बड़ी दिक्कत

महिंद्रा ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी वायरिंग लूम के कट की वजह से संभावित जोखिम की टेस्टिंग करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वे वायरिंग लूम के घर्षण कट के संभावित जोखिम के कारण 8 जून, 2021 से 28 जून, 2023 के बीच बनाई गई XUV700 की 1,08,306 इकाइयों के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग का निरीक्षण करेंगे

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 10:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सेलेक्टेड XUV700 रेंज के वाहनों को टेस्ट करने और उसमें सुधार करने का फैसला किया है

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सेलेक्टेड XUV700 रेंज के वाहनों को टेस्ट करने और उसमें सुधार करने का फैसला किया है। महिंद्रा ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी वायरिंग लूम के कट की वजह से संभावित जोखिम की टेस्टिंग करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वे वायरिंग लूम के घर्षण कट के संभावित जोखिम के कारण 8 जून, 2021 से 28 जून, 2023 के बीच बनाई गई XUV700 की 1,08,306 इकाइयों के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग का निरीक्षण करेंगे।

XUV700 का किया जाएगा निरीक्षण

XUV700 के साथ, इस साल 16 फरवरी से 5 जून के बीच बनी XUV400 वाहन की 3,560 इकाइयों का ब्रेक पोटेंशियोमीटर की इनइफेक्टिव स्प्रिंग रिटर्न एक्शन के लिए टेस्ट किया जाएगा। महिंद्रा ने अपने एक्सयूवी वाहनों के टेस्टिंग के फैसले पर कहा कि कंपनी ने यह फैसला ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए किया है।


कार यूजर्स से खुद कॉन्टैक्ट करेगी कंपनी

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जो भी यूजर्स XUV700 का इस्तेमाल कर रहे हैं कंपनी खुद से उनसे कॉन्टैक्ट करेगी जिसके बाद उन कारों की टेस्टिंग करके उनमें सुधार किया जाएगा। महिंद्रा ने अपने बयान में कहा है कि कारों की टेस्टिंग करने के बाद उसमें बिना कोई चार्ज लिए सुधार किया जाएगा। महिंद्रा की तरफ से लगभग 1 लाख XUV700 कारों की टेस्टिंग की जाएगी और उनमें सुधार किया जाएगा।

Audi Q8 e-tron भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है इस कार के फीचर्स और कीमत

क्या हैं इस कार के फीचर्स

अगर फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा की इस कार के इंटीरियर में लेदर सीट, लेदर स्टीयरिंग और गियर लीवर पर लेदर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं इस कार को एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से भी लैस किया गया है। XUV700 की एमएक्स सीरीज को 2.0-लीटर टर्बो जीडीआई एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन या 2.2-लीटर कॉमनरेल टर्बो डीजल एमहॉक इंजन से लैस किया गया है। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन है। इस कार में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स भी हैं, जिस वजह से इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।