Maruti Suzuki 2022 Baleno Launched: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो (New Age Baleno) का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी ने नई बलेनो को टेक सेवी अवतार में उतारा है और इसे नए जमाने की जरूरतों और युवाओं को आकर्षिकत करने के लिए कई फीचर्स हैं। इसमें सुजुकी कनेक्ट और 360 डिग्री व्यू कैमरा जैसे कई फीचर्स तो ऐसे हैं, जिसे पहली बार इस सेगमेंट में दिया गया है। यह बताता है की नई बलेनो 2022 (2022 Baleno) को मिलेनियल युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
