Maruti Suzuki : ये हैं मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कारें, जानिए फरवरी महीने में किस मॉडल ने मारी बाजी

फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कारों की बात करें तो इसमें Maruti Suzuki Alto, Swift और Baleno जैसी गाड़ियां शामिल हैं। मारुति सुजुकी हर महीने भारत में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करती है। आइए जानते हैं कि पिछले महीने कंपनी ने इन मॉडलों की कितनी गाड़ियां बेची हैं

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 10:11 PM
Story continues below Advertisement
देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki की कारें भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Maruti Suzuki : देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki की कारें भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। फरवरी 2023 में मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल 172,321 गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी के टोटल होलसेल में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कारों की बात करें तो इसमें Maruti Suzuki Alto, Swift और Baleno जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

मारुति सुजुकी हर महीने भारत में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करती है। यहां हमने फरवरी 2023 की टॉप 3 सबसे अधिक बिकने वाली मारुति सुजुकी कारों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि पिछले महीने कंपनी ने इन मॉडलों की कितनी गाड़ियां बेची हैं।

Maruti Suzuki Alto


फरवरी 2023 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी मॉडल Alto है। यह कंपनी की एंट्री-लेवल पेशकश है। पिछले महीने कंपनी ने Alto की 18,114 गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने Alto की 11,551 कारें बेचीं थीं। इसका मतलब है कि बिक्री में 57 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति सुजुकी की कार Swift इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह इस सेगमेंट में कार खरीदारों के लिए सबसे लोकप्रिय रहा है। मारुति सुजुकी ने फरवरी 2023 में Swift की 18,412 कारें बेची हैं। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने इस मॉडल की 19,202 गाड़ियां बेचीं थीं। इसका मतलब है कि बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है।

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में पहले नंबर पर Baleno है। पिछले साल कंपनी ने इसका अपडेटेड मॉडल पेश किया था। इस अपडेट के साथ कंपनी ने कार में कई टेक फीचर्स दिए थे। फरवरी महीने में Baleno की कुल 18,592 कारें बिकी हैं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 48 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।