Get App

MG Comet इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, कीमत 7.98 लाख रुपये, Tiago EV से होगा मुकाबला

MG Comet EV में 17kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने 230km की रेंज का दावा किया है। कार रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होती है। इसे एसी चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे का समय लगता है। इस कार का मुकाबला Tata Tiago EV से होगा

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 5:55 PM
MG Comet इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, कीमत 7.98 लाख रुपये, Tiago EV से होगा मुकाबला
MG मोटर इंडिया ने Comet इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

MG Comet EV Electric Car : MG मोटर इंडिया ने Comet इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस मॉडल की बुकिंग 15 मई से शुरू होने वाली है और चुनिंदा शहरों में उसी महीने डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। ZS EV को लॉन्च करने के बाद कंपनी की यह दूसरी इलेक्ट्रिक कार (EV) है। ZS EV को पहली बार 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार का मुकाबला अर्बन EV सेगमेंट में Tata Tiago EV और Citroen EC3 इलेक्ट्रिक कार से होगा।

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Comet EV भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार को कई वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, हालांकि एमजी मोटर इंडिया ने अभी तक अपने सभी मॉडलों की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इस नई इलेक्ट्रिक कार के ज़रिए कंपनी उन कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है जो लोवर रनिंग कॉस्ट वाली कारों के साथ जीरो-एमिशन व्हीकल खरीदना चाहते हैं।

Comet उन कस्टमर्स के लिए है जो शहर में रहते हैं तो शहर में ही कम दूरी के लिए कार का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह कार उन लोगों के लिए नहीं है जो हर दिन 100 किमी से अधिक की यात्रा करते हैं और जो लॉन्ग ट्रिप पर जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें