MG Motor India: एमजी मोटर ने भारत में बेची 1 लाख से ज्यादा कारें, ये है कंपनी की SUV

भारत में कदम रखने के तीन साल बाद MG Motor India ने 1 लाख गाड़ियों की सेल के डेटा को पार कर लिया है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 4:35 PM
भारत में कदम रखने के तीन साल बाद MG Motor India ने 1 लाख गाड़ियों की सेल के डेटा को पार कर लिया है।

कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने लगभग तीन साल में ही देश में कुल एक लाख गाड़ियों की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। एमजी मोटर ने जून 2019 में हेक्टर एसयूवी लॉन्च की थी और इसके साथ ही गाड़ियों की सेल भारत में शुरू की थी। अभी कंपनी को पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS ईवी, प्रीमियम SUV ग्लोस्टर और कॉम्पैक्ट SUV एस्टर शामिल है।

MG Motors ने भारत में बेची 1 लाख कारें

भारत में कदम रखने के तीन साल बाद MG Motor India ने 1 लाख गाड़ियों की सेल के डेटा को पार कर लिया है। कंपनी वर्तमान में ZS EV, Hector, Gloster और Astor सहित चार SUVs की बिक्री करती है। भारत में कंपनी के पास गुजरात के हलोल में 80,000 गाड़ियों की सालाना प्रोडक्शन वाला प्लांट है। यहां करीब 2,500 कर्मचारी काम करते हैं।


ग्राहकों को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि भारत में एमजी की गाड़ियों को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने के मुताबिक यह उसके लिए उपलब्धि है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा कि स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन्स के माध्यम से भारतीय ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बदलाव आ रहा है। अच्छा भविष्य बनाने की दिशा में कंपनी का ध्यान हर दिन मजबूत हो रहा है।

कंपनी को मिले ये अवार्ड

MG Motor India कंपनी ने JD Power 2021 के इंडिया सेल्स सैटिस्फैक्शन स्टडी (SSI) और इंडिया कस्टमर सर्विस इंडेक्स स्टडी में पहला स्थान हासिल किया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने भी डीलर संतुष्टि के मामले में ब्रांड को फोर-व्हीलर मास-मार्केट व्हीकल्स में दूसरे स्थान से सम्मानित किया है।

LIC के शेयर किस दिन अलॉट होंगे, किस तारीख को आपके डीमैट अकाउंट में आएंगे और किस तारीख को लिस्ट होंगे?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।