गौरलतब है कि आज कई बड़े ऑटो कंपनियों के ऑटो सेल्स आंकड़े आए है । कुछ कंपनियों के लिए नवंबर का महीना बिक्री के लिहाज से बेहतर रहा है वहीं कुछ के लिए खराब रहा है। आइए अलग-अलग कंपनियों के नवंबर बिक्री आंकड़ो पर डालते है एक नजर।
गौरलतब है कि आज कई बड़े ऑटो कंपनियों के ऑटो सेल्स आंकड़े आए है । कुछ कंपनियों के लिए नवंबर का महीना बिक्री के लिहाज से बेहतर रहा है वहीं कुछ के लिए खराब रहा है। आइए अलग-अलग कंपनियों के नवंबर बिक्री आंकड़ो पर डालते है एक नजर।
Bajaj Auto
बिक्री के लिहाज से बजाज ऑटो के लिए नवंबर का महीना मुश्किल भरा रहा है। ग्लोबल मार्केट में सेमी कंडक्टर चिप की शॉर्टेज अपना असर दिखाया है। इस महीने में कंपनी की कुल बिक्री 10 फीसदी घटकर 3,79,276 यूनिट पर रही है जो कि पिछले साल के नवंबर महीने में 4,22,240 यूनिट पर रही थी।
कमजोर डिमांड के चलते Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है। नवंबर 2021 में कंपनी की घरेलू बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,58,755 यूनिट पर रही है। इसी तरह कंपनी के एक्सपोर्ट में भी सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
TVS Motor
नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 17.2 फीसदी घटकर 2.72 लाख यूनिट पर रही है जो कि पिछले साल के नवंबर महीने में 3.22 लाख यूनिट पर रही थी। नवंबर महीने में कंपनी की 2 व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी ने 1.75 लाख यूनिट बेचे है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 2.47 लाख यूनिट बेचें थे।
हालांकि नवंबर महीने में कंपनी के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने नवंबर में 96,000 यूनिट का एक्सपोर्ट किया है जबकि पिछले साल के नवंबर महीने में कंपनी ने 74,074 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था।
Ashok Leyland
नवंबर महीने अशोक लैलेंड की बिक्री अनुमान से बेहतर रही है। इस अवधि में कंपनी ने 10,480 यूनिट बेची है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 9,700 यूनिट बिक्री का अनुमान किया गया था।
Escorts
नवंबर महीने में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी घटकर 7,116 यूनिट रही है जो कि पिछले साल के नवंबर महीने में 10,165 यूनिट पर रही थी।
Tata motors
नवंबर में Tata motors की कुल बिक्री 25% बढ़कर 62,192 यूनिट रही है। इस अवधि में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 58,073 यूनिट पर रही है। कंपनी की CV बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 32,245 यूनिट पर रही है। नवंबर में कंपनी की घरेलू कार बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 29,778 यूनिट पर रही है जबकि EV बिक्री सालाना आधार पर 324 फीसदी बढ़कर 1,751 यूनिट पर रही है। वहीं CV एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 124 फीसदी बढ़कर 3,950 यूनिट रही है।
M&M
नवंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 42,731 से घटकर 40,102 यूनिट पर रही है। नवंबर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 90 फीसदी बढ़कर 3,101 यूनिट रही है। घरेलू SUV बिक्री सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 19,384 यूनिट रही है। कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर 27,681 यूनिट रही है। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 17 फीसदी घटकर 26,094 यूनिट पर रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।