त्योहारी सीजन में रिटेल डिमांड अनुमान से रह सकते है कमजोर, जानिए कैसे रहेंगे कल आनेवाले नवंबर ऑटो बिक्री आंकड़े

अनुमान है कि नवंबर 2021 में अशोक लैलेंड की बिक्री 9700 यूनिट रह सकती है जो कि नवंबर 2020 में 10659 यूनिट थी।

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement

बाजार की नजर कल आने वाले ऑटो बिक्री आंकड़ो पर है। नवंबर ऑटो बिक्री अनुमान पर नजर डालें तो इस अवधि में त्योहारी सीजन में रिटेल डिमांड अनुमान से कमजोर रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 2-व्हीलर सेगमेंट में इनवेंटरी बढ़ने का अनुमान है और अब यह 4-6 हफ्तों की हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के चलते Bajaj, TVS Motor के वॉल्यूम को सपोर्ट मिलता नजर आ सकता है। MHCV डिमांड अब भी अच्छी रहने की संभावना है। वहीं 4-व्हीलर उत्पादन और बिक्री पर सप्लाई चेन में गड़बड़ी और चिप शॉर्टेज का असर देखने को मिल सकता है।

अनुमान है कि नवंबर 2021 में अशोक लैलेंड की बिक्री 9700 यूनिट रह सकती है जो कि नवंबर 2020 में 10659 यूनिट थी। इसका अर्थ यह है कि नवंबर 2021 में ASHOK LEYAND की बिक्री में सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं अनुमान है कि नवंबर 2021 में TATA MOTORS की बिक्री 63500 यूनिट रह सकती है जो कि नवंबर 2020 में 49650 यूनिट थी। इसका अर्थ यह है कि नवंबर 2021 में TATA MOTORS की बिक्री में सालाना आधार पर 27.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।


जबकि MARUTI कि नवंबर 2021 में की बिक्री 144200 यूनिट रह सकती है जो कि नवंबर 2020 में 153223 यूनिट थी। यानी नवंबर 2021 में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 5.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

नवंबर 2021 में M&M AUTO की बिक्री 41400 यूनिट रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 42731 यूनिट रही थी। इसका अर्थ यह है कि नवंबर 2021 में M&M Auto की बिक्री में सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं ट्रैक्टर सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2021 में M&M TRACTORS की बिक्री 24500 यूनिट रहने का अनुमान है जो कि नवंबर 2020 में 32726 यूनिट थी। इसका अर्थ यह है कि नवंबर 2021 में M&M TRACTORS की बिक्री में सालाना आधार पर 25.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

नवंबर 2021 में BAJAJ AUTO की बिक्री 380000 यूनिट रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 422240 यूनिट रही थी। यानी नवबंर 2021 में BAJAJ AUTO की बिक्री सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिलसकती है। जबकि अनुमान है कि EICHER MOTORS की बिक्री 50000 यूनिट रह सकती है। जो कि नवंबर 2020 में 63782 यूनिट थी। इसका अर्थ यह है कि नवंबर 2021 में EICHER MOTORS की बिक्री में सालाना आधार पर 21.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं नवंबर 2021 में HERO MOTO की बिक्री 395000 यूनिट रहने का अनुमान है जबकि TVS MOTORS की बिक्री 295500 यूनिट पर रह सकती है। बता दें कि नवंबर 2020 में HERO MOTO की बिक्री 591091 यूनिट थी जो कि सालाना आधार पर नवंबर 2021 में 33.2 फीसदी गिरावट दिखा सकती है। वहीं नवंबर 2020 में TVS MOTORS की बिक्री 322700 यूनिट थी जो कि सालाना आधार पर नवंबर 2021 में 8.4 फीसदी गिरावट दिखा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।