बाजार की नजर कल आने वाले ऑटो बिक्री आंकड़ो पर है। नवंबर ऑटो बिक्री अनुमान पर नजर डालें तो इस अवधि में त्योहारी सीजन में रिटेल डिमांड अनुमान से कमजोर रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 2-व्हीलर सेगमेंट में इनवेंटरी बढ़ने का अनुमान है और अब यह 4-6 हफ्तों की हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के चलते Bajaj, TVS Motor के वॉल्यूम को सपोर्ट मिलता नजर आ सकता है। MHCV डिमांड अब भी अच्छी रहने की संभावना है। वहीं 4-व्हीलर उत्पादन और बिक्री पर सप्लाई चेन में गड़बड़ी और चिप शॉर्टेज का असर देखने को मिल सकता है।
