Tata Curvv.ev Launched: टाटा मोटर्स ने अपनी Curvv.ev SUV Coupe को 7 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू है। इसे पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ भी पेश किया जाएगा। ICE (internal combustion engine) वर्जन्स की कीमतों की घोषणा 2 सितंबर, 2024 को की जाएगी। टाटा कर्व को पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म में शोकेस किया गया था।
Tata Curvv.ev में 123 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 45 kWh या 55 kWh बैटरी पैक द्वारा पावर्ड है। इन बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 502 किमी और 585 किमी (ARAI प्रमाणित) की रेंज मिलती है। रियल वर्ल्ड कंडीशंस में रेंज क्रमश: 350 किमी और 425 किमी तक रहने का अनुमान है। बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होंगी।
8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार
टाटा मोटर्स का दावा है कि Curvv.ev 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 160 किमी/घंटा है। 70 kW चार्जर के इस्तेमाल से बैटरी को 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है। 15 मिनट के क्विक चार्ज में कार 150 किमी की दूरी तय कर सकती है। Curvv.ev व्हीकल टू लोड (V2L) और व्हीकल टू व्हीकल (V2V) चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Tata Curvv.ev की एक्स-शोरूम कीमतें
क्रिएटिव – 17.49 लाख रुपये
अकंप्लिश्ड – 18.49 लाख रुपये
अकंप्लिश्ड +S – 19.29 लाख रुपये
अकंप्लिश्ड– 19.25 लाख रुपये
अकंप्लिश्ड +S – 19.99 लाख रुपये
एम्पॉवर्ड+ - 21.25 लाख रुपये
कार ATLAS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। ईवी में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और LED लाइट बार के साथ एक बोल्ड फ्रंट एंड, एक स्टाइलिश कूपे जैसी रूफलाइन और एक कंटीन्यूअस LED टेललाइट के साथ अपराइट रियर फेशिया दिया गया है। कार में 190 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है और इसकी वाटर वेडिंग डेप्थ 450 मिमी है। SUV में एयरो इन्सर्ट के साथ 18 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। बूट स्पेस 500 लीटर है।
Curvv.ev के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक साधारण डैशबोर्ड है। डैशबोर्ड के बीच में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। कार में एक 4-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील है, जिस पर एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो है। 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। एसयूवी में 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, रिक्लाइनिंग रियर सीट, कस्टमाइजेबल मूड लाइटिंग, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और एक जेस्चर-कंट्रोल्ड इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर्स भी हैं।
Curvv.ev में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और ड्राइविंग एड्स के साथ लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) है। एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, ESP (Electronic stability control), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
Tata Curvv ICE 3 इंजन चॉइस में आएगी- दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन। पेट्रोल वेरिएंट में नया Hyperion GDi इंजन होगा, जो 125 hp पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। डीजल इंजन में ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन होगा, जो पहली बार टाटा की किसी गाड़ी में दिया जाएगा।