August Auto Sales : Tata Motors ने अगस्त महीने के ऑटो बिक्री आंकड़ें जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी के बिक्री आंकड़ें उम्मीद से बेहतर रहे है। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 78,843 लाख वाहन बेचे है जबकि अगस्त 2021 में कंपनी ने 57,995 लाख वाहन बेचे थे। अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 35.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि अगस्त महीने में कंपनी की कुल बिक्री 81,800 यूनिट रहेगी।
अगस्त 2022 में Tata Motors की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त के साथ 76,479 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 54,190 यूनिट रही थी।
अगस्त 2022 में Tata Motors की घरेलू पैसेंजर व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 68 फीसदी बढ़कर 47,166 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 28,018 यूनिट रही थी।
अगस्त 2022 में Tata Motors की कुल कमर्शियल व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 31,492 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 29,781 यूनिट रही थी।
अगस्त 2022 में Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री 3,845 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 1,022 यूनिट रही थी।
कारोबार के अंत में Tata Motors का शेयर 4.20 रुपये यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 466.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का दिन का हाई 474.40 रुपये है जबकि दिन का लो 462.15 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 536.70 रुपये है जबकि 52 वीक लो 286.10 रुपये है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 13,377,818 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 155,065 करोड़ रुपये है।