Tata Motors ने हाल ही में भारत में अपनी नई Tiago EV लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। यह फिलहाल देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी को अभी तक टियागो ईवी के लिए 20,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है और इसकी डिलीवरी भी अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। टियागो ईवी की बुकिंग सितंबर 2022 में शुरू हुई थी और इसने एक दिन के भीतर 10,000 बुकिंग हासिल की। शुरुआती कीमतें पहले 10,000 ग्राहकों के लिए वैलिड थीं। बाद में कंपनी ने इस ऑफर को 20,000 खरीदारों तक बढ़ा दिया। इसकी डिलीवरी अब शुरू हो चुकी है और Tata Motors इस इलेक्ट्रिक कार की 2,000 यूनिट्स की पहली खेप पहले ही डिलीवर कर चुकी है।
