Top 5 Hybrid Cars: हाइब्रिड कारों ने इस साल भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस साल कंपनियों ने कुछ बेहतरीन मास-मार्केट मॉडल लॉन्च किए हैं। अभी इस टेक्नोलॉजी को भारतीय ग्राहकों ने अच्छी तरह से स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते हाइब्रिड कारें एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। यहां हमने साल 2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 5 हाइब्रिड कारों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं इनमें क्या खास है।
Honda City e:HEV को इस साल मई में लॉन्च किया गया था और यह भारत की पहली मास-मार्केट कार थी जो मजबूत हाइब्रिड तकनीक से लैस थी। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। कंबाइंड पावर आउटपुट 124 बीएचपी है और इसमें 26.50 kmpl का माइलेज देने का दावा किया गया है। Honda City Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
टोयोटा इंडिया ने अर्बन क्रूजर Hyryder के लॉन्च के साथ मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश किया। यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है जिसमें मजबूत हाइब्रिड तकनीक है, जिसे ई-सीवीटी के साथ जोड़ा गया है। कंबाइंड आउटपुट 114 बीएचपी पर रेट किया गया है और इसमें 27.97 kmpl माइलेज का दावा किया गया है। इसके नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट भी मिलते हैं। Hyryder की मौजूदा कीमत 10.48 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये के बीच एक्स-शोरूम है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder एक दूसरे के साथ मैकेनिकल और फीचर साझा करते हैं। इस मिड साइज SUV में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसमें मजबूत हाइब्रिड तकनीक है, जिसे ई-सीवीटी के साथ जोड़ा गया है। ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का दावा है कि यह 27.97 kmpl का माइलेज देगी। यह वर्तमान में 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक है।
टोयोटा ने हाल ही में भारत में इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च की है। यह प्रीमियम एमपीवी एक रेगुलर पेट्रोल इंजन और एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ TNGA 2.0-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट मिलती है, जिसका कंबाइंड पावर आउटपुट 183 बीएचपी है। इंजन एक ई-सीवीटी के साथ आता है और 21.1 kmpl का माइलेज का दावा किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.30 लाख रुपये से लेकर 28.97 लाख रुपये तक है।
टोयोटा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में लीडिंग है और दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक है। Toyota Camry Hybrid को 172 bhp 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है जिसमें 160 kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इस पावरट्रेन का कंबाइंड पावर आउटपुट 212 बीएचपी है और यह ई-सीवीटी के साथ आता है। इसकी कीमत 45.25 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।