महाराष्ट्र स्थित टोर्क मोटर्स (Tork Motors) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Tork Kratos लॉन्च कर दी है। कंपनी द्वारा लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल को 2 वेरिएंट में पेश किया है जिनके नाम Kratos और Kratos R है। कंपनी ने आज से दोनो बाइक्स के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है जबकि डिलीवरी इस साल अप्रैल से होगी। इस मोटरसाइकिल की खरीद आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल 999 रुपये का भुगतान करके बुक करवा सकते हैं।
इस मोटरसाइकिल में एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी मैक्सिमम पॉवर 7.5 किलोवाट और पीक टॉर्क 28 एनएम है। कंपनी का दावा है केवल 4 सेकेंड में ये गाड़ी 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। हाई-स्पेक Kratos R में अधिक शक्तिशाली मोटर मिलती है, जो 9.0 Kw की मैक्सिमम पॉवर 38 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है।
मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है, जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इसे 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्राप्त करने के लिए रेट किया गया है। इस बाइक की कीमत की बात करें शुरुआती कीमत 1.08 लाख से शुरू होती है। वहीं Kratos R की कीमत 1.23 लाख रुपये (एक्सशोरुम पुणे) है
बता दें कि standard model केवल एक सफेद रंग ऑप्शन में उपलब्ध है, वहीं टॉप मॉडल सफेद, नीले, लाल और काले (White, Blue, Red and Black) कलर ऑप्शन की सीरीज में उपलब्ध कराए गए हैं। टॉर्क कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक का मुकाबला रिवॉल्ट आरवी 400 जैसी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक बाइक से होगा, वहीं होंडा, हीरो, सुजुकी जैसी नामी कंपनियां भी अपनी ईवी बाइक लेकर आ रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो साल 2022 में ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कई सारे ऑप्शन मौजूद रहेंगे।
फास्ट चार्जिंग केवल Kratos R मोटरसाइकिल में कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी सुविधाओं जैसे कि जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड विश्लेषण के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज विश्लेषण के साथ उपलब्ध कराई गई है।