Toyota Century 2024 ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्केट में हुई लॉन्च, जानें इस कार की कीमत से लेकर खासियतों तक की सारी डिटेल

Toyota Century 2024, 6 सितंबर यानी बुधवार को दुनिया भार के ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च हो गई है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा सेंचुरी एसयूवी को 6 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे लॉन्च कर दिया गया था। टोयोटा सेंचुरी सेडान के साथ बिक्री के लिए अवेलबल होगी। कई सारी ऑनलाइन रिपोर्ट्स और मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस कार को कई सारे अपडेटेड और शानदार फीचर्स से लैस किया गया है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
Toyota Century 2024, 6 सितंबर यानी बुधवार को दुनिया भार के ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च हो गई है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा सेंचुरी एसयूवी को 6 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे लॉन्च कर दिया गया था

दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने 6 सितंबर यानी बुधवार को दुनिया भार के ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई लग्जरी एसयूवी कार टोयोटा सेंचुरी 2024 (Toyota Century 2024) को लॉन्च कर दिया है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा सेंचुरी एसयूवी को 6 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे लॉन्च कर दिया गया था। यह कार टोयोटा सेंचुरी सेडान के साथ बिक्री के लिए अवेलबल होगी। कई सारी ऑनलाइन रिपोर्ट्स और मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस कार को कई सारे अपडेटेड और शानदार फीचर्स से लैस किया गया है। ऐसे में आइये इस कार में आपको कौन कौन से शानदार फीचर्स मिल सकते हैं और इस कार की कीमत कितनी हो सकती है इस बारे में हर एक डिटेल जान लेते हैं।

Toyota Century 2024 के फीचर्स और खासियतें

ऑनलाइन अफवाहों और लीक के मुताबिक टोयोटा सेंचुरी एसयूवी में थ्री रो सिटिंग अरेंजमेंट हो सकता है। इसके अलावा इसमें टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर की तरह से ही एक मोनोकॉक प्लेटफॉर्म और इस तरह के कई सारे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इस कार को टेलगेट के साथ लंबी बॉडी टाइप फ्रेम पर डिजाइन किया गया है। यह कार 205 इंट लंबी है। इसके अलावा इसमें टो रो सिटिंग अरेंजमेंट और थ्री रो सिटिंग अरेंजमेंट दोनों की ही सुविधा भी मिलती है। यह कार टोयोटा हाईलैंडर का एक अपडटेड वर्जन है।

Petrol Price Today: पटना और लखनऊ में तेल के कितने बदले दाम, जानिए पेट्रोल और डीजल की देशभर में कीमतें


शामिल हैं ये शानदार फीचर्स

इसके अलावा इस कार में लेदर सीट्स, मसाज सीट्स, प्रॉपर वेंटिलेशन, मिनी फ्रिज, रिक्लाइनिंग सीटें, टेलीविजन, हाई सेफ्टी फीचर्स, मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग और प्रमीयम साउंड सिस्टम जैसे कई सारे शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में 3.5 लीटर वी6 पेयर इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो कि 400 एचपी पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। साथ ही इस कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो इस कार की अनुमानित कीमत 2.6 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।