Get App

महंगी लग्जरी और किफायती कारों की मांग घटी, SUV ने ग्राहकों का जीता दिल

2024 के आखिरी छह महीनों में महंगी और बजट रेंज की कई कारों की बिक्री में गिरावट आई है। इनमें टोयोटा वेलफायर, स्कोडा सुपर्ब, रेनो क्विड, और मारुति सियाज शामिल है। वहीं SUV सेगमेंट की बढ़ती मांग और नई कारों के मुकाबले पुराने मॉडल्स की बिक्री प्रभावित हुई। कंपनियों को इन बदलावों के लिए नई रणनीतियां अपनानी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 12:20 PM
महंगी लग्जरी और किफायती कारों की मांग घटी, SUV ने ग्राहकों का जीता दिल
क्यों नहीं बिक रही लग्जरी कारें?

साल 2024 के आखिरी छह महीनों में कार उद्योग में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला है। कुछ कार मॉडल्स की बिक्री में भारी गिरावट आई। इनमें इन कारों में से कुछ तो महंगे लग्जरी मॉडल्स भी शामिल थे, जैसे टोयोटा वेलफायर, स्कोडा सुपर्ब, और टोयोटा कैमरी शामिल थे। जिनकी कीमत लाखों में है। वहीं, कुछ बजट रेंज की कारें जैसे रेनो क्विड और मारुति सियाज भी बिक्री में कमी आई है। इससे पता चलता है कि पहले जो कारें बाजार में खूब बिकती थीं। अब उनकी मांग में गिरावट आ रही है।

यह न सिर्फ कार निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ग्राहकों की पसंद में बदलाव आ रहा है। आइए, जानते हैं इन सबसे कम बिकने वाली कारों के बारे में और उनकी बिक्री में गिरावट के कारण।

क्यों नहीं बिक रही लग्जरी कारें?

साल 2024 में कई महंगे मॉडल्स, जैसे टोयोटा वेलफायर (1.22 करोड़ रुपये), स्कोडा सुपर्ब (54 लाख रुपये) और हुंडई आयोनिक 5 (46 लाख रुपये), बहुत कम बिके। इनकी ऊंची कीमतें और सीमित ग्राहकों का आधार इनकी बिक्री को प्रभावित कर रहा है। हालांकि ये कारें गुणवत्ता में बेहतरीन हैं, लेकिन महंगे दाम और बढ़ता कॉम्पिटिशन इनकी बिक्री को कम कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें