TVS Motor के TVS X की बुकिंग शुरू, ऑर्डर देने से पहले चेक कर लें खास फीचर्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने एक नई इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ी TVS X लॉन्च की है। कंपनी ने इसे बुधवार को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में एक समारोह में लॉन्च किया। यह प्रीमियम ईवी स्कूटर कैटेगरी में लॉन्च हुई है। कंपनी इसे क्रॉसओवर मॉडल कह रही है जिसमें फीचर्स स्कूटर जैसे हैं और डिजाइन मोटरबाइक की तरह है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी का दावा है कि लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के साथ आने वाला TVS X भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने एक नई इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ी TVS X लॉन्च की है। कंपनी ने इसे बुधवार को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में एक समारोह में लॉन्च किया। यह प्रीमियम ईवी स्कूटर कैटेगरी में लॉन्च हुई है। इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है और गुरुवार यानी आज से इसकी बुकिंग शुरू हो है। कंपनी का कहना है कि इसकी डिलीवरी देश के 15 शहरों में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। कंपनी इसे क्रॉसओवर मॉडल कह रही है जिसमें फीचर्स स्कूटर जैसे हैं और डिजाइन मोटरबाइक की तरह है। इसमें एक खास फीचर है जिसके तहत जो इसमें डिस्प्ले है, उसमें लाइव स्ट्रीमिंग वीडियोज, वीडियोज और गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। टीवीएस मोटर की देश के ईवी सेक्टर में 20 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

TVS X में क्या है खास बात

कंपनी के दावे के मुताबिक यह 2.6 सेकंड्स में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। इसमें 10.2 इंच का टीएफटी क्लस्टर डिस्प्ले दिया हुआ है जो नेक्स्ट-जेन टीवीएस प्लेटफॉर्म पर चलेगा। इस डिस्प्ले को इस ढंग से भी एडजस्ट किया जा सकता है कि इस पर स्वास्थ्य से जुड़े वीडियो गेमिंग, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे फीचर का इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि यह फीचर तभी काम करेगा जब बाइक की स्पीड जीरो हो। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान यह जानकारी दी। इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट कनेक्टिड फीचर्स, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑन बोर्ड गेम्स, वेब ब्राउसर, लाइव लोकेशन शेयरिंग, की-लैस, एलईडी हेडलाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स हैं।


कंपनी का दावा है कि लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के साथ आने वाला यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। टीवीएस एक्स में एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और कंफर्ट राइडिंग के लिए रियर में मोनोशॉक सस्पेंसन दिया है। इसके डिजाइन की बात करें तो सामने वर्टिकल LED हेडलाइट और LED DRLs दिए गए हैं। इसके हेडलाइट के दोनों किनारों पर इंडिकेटर हैं। यह एक बार में फुल चार्ज होने पर करीब 140 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी बैटरी 50 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी और जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में साढ़े चार घंटे का समय लगेगा।

DA Hike: बस एक हफ्ता और फिर सरकारी कर्मचारियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

इस प्रोजेक्ट पर कंपनी ने लगाए हैं 250 करोड़ रुपये

टीवीएस मोटर के एमडी सुदर्शन वेणु ने जानकारी दी कि टीवीएस एक्स के प्रोजेक्ट पर कंपनी ने 250 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर ऐसे समय में काम किया है जब इस सेक्टर में अनिश्चित माहौल के चलते कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबर के लिए फंड जुटाने की योजना टाल दी है। हालांकि पिछले 8 जून 2020 को मनीकंट्रोल ने सबसे पहले जानकारी दी थी कि टीवीएस मोटर अपनी इकाई टीवीएस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए नई लॉन्चिंग और कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 30-35 करोड़ डॉलर जुटा रही है।

BookMyShow पर मिलेंगी ICC World Cup 2023 की टिकटें, इस दिन खरीद पाएंगे भारत-पाक मैच की टिकट

क्या है TVS की योजना

टीवीएस का कहना है कि इसे फिलहाल भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही इसे दुनिया भर में निर्यात किया जाएगा। अभी कंपनी हर दिन लगभग 100 टीवीएस एक्स बनाएगी और फिर चरणबद्ध तरीके से इसे बढ़ाया जाएगा। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक वेईकल है और इससे पहले 2020 में आईक्यूब (iQube) को मार्केट में उतारा था। 2020 की शुरुआत में कंपनी की ईवी स्कूटर सेगमेंट में 2 फीसदी हिस्सेदारी थी जो अब बढ़कर 20 फीसदी पहुंच चुकी है।

कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक सेगेमेंट में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं और इस समय कंपनी जितने भी स्कूटर्स बेच रही है, उसमें 20 फीसदी इलेक्ट्रिक है जिसे दो साल में इसे दोगुना करने पर काम चल रहा है। टीवीएस आईक्यूब की 1.5 लाख गाड़ियां बिक चुकी है। इसकी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 1.23 लाख-1.38 लाख रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।