जल्द ही ऐसी गाड़ी आने वाली है जो पौधों से निकलने वाले फ्यूल से चलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) का ऐसा वर्जन पेश करने वाले हैं जो पूरी तरह से एथेनॉल पर चलेगा। एथेनॉल पौधों से निकलने वाला फ्यूल है। केंद्रीय मंत्री की योजना इस कार को 29 अगस्त को पेश करेंगे। वह कंपनियों को ऐसी कार बनाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसमें पेट्रोल-डीजल की बजाय किसी और फ्यूल का इस्तेमाल हो और इको-फ्रेंडली हो। इससे पहले केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) लॉन्च किया था जो पूरी तरह हाइड्रोजन से बनने वाली इलेक्ट्रिसिटी से चलती है।
