Get App

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ऐप में जुड़ा 'Find My Photo' फीचर, यात्री आसानी से ढूंढ सकेंगे अपनी तस्वीर

Bharat Jodo Yatra: इस फीचर को AI-बेस्ड फोटो सर्च इंजन ऑपरेट करता है। इसकी मदद से यात्री अपने यादगार पलों को बिना किसी परेशानी के ढूंढ सकते हैं। इस अनोखे फीचर से लोगों को यात्रा के दौरान फोटोग्राफर टीम की तरफ से ली गई तस्वीरों को आसानी से खोजने में मदद मिलेगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 9:46 AM
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ऐप में जुड़ा 'Find My Photo' फीचर, यात्री आसानी से ढूंढ सकेंगे अपनी तस्वीर
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ऐप में जुड़ा 'Find My Photo' फीचर (Photo- INC)

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ऐप (Bharat Jodo Yatra App) ने अपना नया फीचर 'फाइंड माई फोटो' (Find My Photo) पेश किया है। इसके जरिए लोग यात्रा में शामिल होने के दौरान अपनी तस्वीरों और फोटो को आसानी से खोज पाएंगे। इस फीचर को AI-बेस्ड फोटो सर्च इंजन ऑपरेट करता है। इसकी मदद से यात्री अपने यादगार पलों को बिना किसी परेशानी के ढूंढ सकते हैं। इस अनोखे फीचर से लोगों को यात्रा के दौरान फोटोग्राफर टीम की तरफ से ली गई तस्वीरों को आसानी से खोजने में मदद मिलेगी।

Bharat Jodo Yatra App पर कैसे ढूंढें अपनी तस्वीर-

  • - भारत जोड़ो यात्रा ऐप में 'फाइंड माई फोटो' पर क्लिक करें।
  • - अपनी एक सेल्फी लें या एक इमेज अपलोड करें।
  • - इसके बाद AI-बेस्ड फोटो सर्च इंजन यात्रा के दौरान ली गईं सभी तस्वीरों को सर्च करेगा और यूजर्स की तस्वीरों का पता लगाएगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें