Get App

Twitter पर अब दिखेगा गांजे का ऐड, कैनबिस विज्ञापन दिखाने वाला पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना

Twitter ने एक और अजीबोगरीब फैसला किया है। ट्विटर पहला ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है जहां अब आपको गांजे का विज्ञापन दिखाई देगा। ट्विटर अमेरिका में कैनबिस कंपनियों (Cannabis) को अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन की अनुमति देने जा रहा है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:03 PM
Twitter पर अब दिखेगा गांजे का ऐड, कैनबिस विज्ञापन दिखाने वाला पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना
जब से ट्विटर की कमान टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क के हाथों में आई है तब से ही इसमें कई बड़े-छोटे बदलाव किए गए हैं।

जब से ट्विटर (Twitter) की कमान टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क के हाथों में आई है तब से ही इसमें कई बड़े-छोटे बदलाव देखे जा रहे हैं। इसके चलते ट्विटर पिछले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी कड़ी में अब Twitter ने एक और अजीबोगरीब फैसला किया है। ट्विटर पहला ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है जहां अब आपको गांजे का विज्ञापन दिखाई देगा। ट्विटर अमेरिका में कैनबिस कंपनियों (Cannabis) को अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन की अनुमति देने जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

एडवरटाइजमेंट पॉलिसी को किया गया है अपडेट

ट्विटर ने अपनी ऐड पॉलिसी को अपडेट किया है। ट्विटर ने बुधवार को अपनी एडवरटाइजमेंट पॉलिसी को अपडेट किया और भांग के विज्ञापन की अनुमति देने वाला अमेरिका का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया। ट्विटर ने कहा कि वह उन कैनबिस कंपनियों को विज्ञापन की अनुमति देगी जिनके पास लाइसेंस होगा। इसके लिए कंपनियों को मल्टी-स्टेज अप्रुवल प्रोसेस से गुजरना होगा। इसके साथ ही, कंपनी इस बात का भी ध्यान रखेगी कि इसके ज़रिए 21 साल से कम उम्र के लोगों को निशाना न बनाया जाए। ट्विटर ने कहा कि इस पॉलिसी का मकसद "रिस्पांसिबल कैनबिस मार्केटिंग" के लिए अधिक अवसर पैदा करना है।

अन्य प्लेटफॉर्म पर क्या है पॉलिसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें